oi-Ankur Sharma
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अपने दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा कर अपनी इस सत्र में पहली जीत दर्ज की।
खास बातें
- शनिवार को हुए मुकाबले में आरसीबी की टीम पूरी तरह से दिल्ली की टीम पर हॉवी रही।
- आरसीबी का टॉस जीतना उसके लिए सही साबित हुआ।
- आरसीबी की बैटिंग जबरदस्त है, जिसका सबूत शनिवार के मैच में दिखा।
- हालांकि क्रिस गेल समेत स्टार्स प्लेयर जल्दी ही आउट हो गए थे, चैलेंजर्स ने 55 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे।
- जिससे लग रहा था कि आरसीबी बढ़िया स्कोर नहीं खड़ा कर पाएगी।
- चैलेंजर्स ने 55 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे।
- लेकिन ऐसा नहीं हुआ, टीम के हीरो केदार जाधव (69) ने ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को संकट से उबारा।
- जाधव ने अपनी तूफानी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और पांच चौके लगाए।
- जाधव की शानदार पारी के कारण उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड से नवाजा गया।
- बेंगलुरू के 157 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम पूरी तरह से नाकाम दिखी।
- विकटकीप ऋषभ पंत के छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पाया।
- ऋषभ पंत ने 36 गेंदों में चार छक्के और तीन चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली।
- दिल्ली के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके
- जिसके चलते टीम हार गई।
- बेंगलुरू के लिए इकबाल अब्दुल्ला, बिली स्टानलेक और पवन नेगी ने दो-दो विकेट लिए।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, April 9, 2017, 0:37 [IST]
Other articles published on
Apr 9, 2017