हैदराबाद। आईपीएल का दंगल शुरू हो चुका है, रोमांच और शौहरत के इस दंगल में हर टीम की कोशिश है कि वो बढ़िया प्रदर्शन करे लेकिन 20-20 के ओवरों के इस खेल में हमेशा सोचा हुआ पूरा नहीं होता है और ऐसा ही कुछ हुआ सुरेश रैना की गुजरात लायंस टीम के साथ।
जिसे कि शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी इसलिए वो ये गलती रविवार को दोहराना नहीं चाहेगी और इसी वजह से वो सनराइजर्स के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी तो वहीं आईपीएल 10 की ओपनिंग मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स अपना विजयी क्रम यहां भी जारी रखना चाहेगी। मालूम हो कि सनराइजर्स हैदराबाद ने ओपनिंग मैच में बैंगलुरू की टीम को 35 रनों से हराया था।
हैदराबाद की टीम इस मैच में कोई गलती नहीं करना चाहेगी
गुजरात की टीम का पूरा फोकस अपनी बॉलिंग पर होगा तो वहीं हैदराबाद की टीम इस मैच में कोई गलती नहीं करना चाहेगी और उसे पूरी उम्मीद होगी कि वो हैदराबाद वाला प्रदर्शन वापस दोहराये।
स्मिथ की जगह आस्ट्रेलिया के जेम्स फॉल्कनर को मौका
सनराइजर्स के लिए अच्छी बात ये है कि उसके स्टार प्लेयर शिखर धवन, युवराज सिंह और हेनरिक्स, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, राशिद खान और बेन कटिंग सभी अच्छी फार्म में हैं तो वहीं गुजरात अपनी टीम में रविवार वाले मैच में ड्वायन स्मिथ की जगह आस्ट्रेलिया के जेम्स फॉल्कनर को मौका दे सकता है, फिलहाल उसी बैटिंग लाइन अप सही है खुद रैना अच्छे फार्म में हैं, ऐसे में रविवार को अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
टीमें (सम्भावित) :
सनराइजर्स हैदराबाद :- डेविड वार्नर (कप्तान), युवराज सिंह, तन्मय अग्रवाल, रिकि भुई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन, एकलव्य द्विवेदी, मोएजिज हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लाफलिन, अभिमन्यू मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्ताफीजुर रहमान, आशिष नेहरा, नमन ओझा, राशिद खान, विजय शंकर, बारिंदर सरन, प्रवीण तांबे, केन विलियमसन।
गुजरात लायंस :- सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, ड्वयान ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, शदाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैक्कलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शोर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका और एंड्रयू टाई।