IPL 2020: धोनी ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 49वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है। जहां सीएसके की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है तो वहीं पर कोलकाता की टीम को हर हाल में जीत की दरकार है। सीएसके की टीम इस समय अपना सम्मान बचाने के लिये खेल रही है और आरसीबी को हराने के बाद उसका आत्म-विश्वास सातवें आसमान पर है।

दुबई के मैदान पर एमएस धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। धोनी ने पिच के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ मैचों में हमें यहां पर ड्यू देखने को मिली है जिसके चलते हम यहां पर चेज करना चाहेंगे। सीएसके की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव किये हैं, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर और मोनू कुमार को बाहर बिठाया गया है और उनकी जगह शेन वाटसन, लुंगी एंगिडी और कर्ण शर्मा को टीम में जगह दी गई है।

और पढ़ें: IPL 2020: रोमांचक हुई प्लेऑफ के लिए जंग, 16 अंक लेकर भी एक टीम हो सकती है बाहर

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी एक बदलाव किया है, केकेआर की टीम ने प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बिठाकर उनकी जगह रिंकू सिंह को शामिल किया है।

वहीं केकेआर की टीम को हर हाल में जीत की दरकार है, वह प्लेऑफ की रेस में पहुंचने के लिये किसी भी तरह से हार नहीं झेल सकता। पिछले मैच में सीएसके की टीम ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया है जिसके चलते उनका आत्म-विश्वास सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है तो वहीं कोलकाता की टीम को पंजाब ने पिछले मैच में हराया है।

और पढ़ें: IPL 2020: कोच रिकी पोंटिंग का खुलासा, बताया- कहां कमजोर पड़ रही है दिल्ली कैपिटल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण, पैट कमिंस, लौकी फर्गुसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, शेन वाटसन, अंबती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, लुंगी एंगिडी, कर्ण शर्मा।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 19:06 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+