For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ 10 विकेट की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्वाइंटस टेबल में तीसरा पायदान हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये इस मैच में कप्तान डेविड वॉर्नर ने नाबाद 85 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ इस मैच में पहले टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को महज 149 रनों पर सीमित कर दिया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये कप्तान डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा ने शानदार बल्लेबाजी की और 151 रनों की साझेदारी की और 10 विकेट से जीत हासिल की।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें कब कोहली को पता चला प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली को कितने ओवर खिलाना जरूरी

इस मैच के दौरान कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डेविड वॉर्नर ने अपनी इस पारी के दौरान 58 गेंदों का सामना किया और 10 चौके एक छक्के की मदद से नाबाद 85 रनों की पारी खेली।

इसके साथ ही डेविड वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। डेविड वॉर्नर ने इस मैच में 56 रन बनाते ही आईपीएल में लगातार छठे सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: PAK vs ZIM: सुपरओवर के रोमांच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पीटा, हासिल किये पहले विश्व कप अंक

डेविड वॉर्नर इस सीजन अब तक 529 रन बना चुके हैं। डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलते हुए साल 2014 में 528 रन, 2015 में 562 रन, 2016 में 848 रन, 2017 में 641 रन और 2019 में 692 रन बनाने का काम किया है।

इसके साथ ही डेविड वॉर्नर ने लगातार छठी बार 500+ रन बनाने का काम किया। वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे पायदान पर काबिज हैं जिन्होंने यह कारनामा पांच बार किया है वहीं शिखर धवन इस लिस्ट में 4 बार 500 से ज्यादा रन बनाने का काम किया है।

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अब शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलना है जहां पर जीतने वाली टीम क्वालिफॉयर 2 में क्वालिफाई किया।

Story first published: Wednesday, November 4, 2020, 1:14 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+