DC vs MI 1st Qualifier: अय्यर ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर मैच में आज दिल्ली और मुंबई की टीमें दुबई के मैदान पर एक दूसरे का सामना करने उतर रही हैं, जहां पर फाइनल में पहुंचने के लिये दोनों टीमें जीत की राह हासिल करना चाहेगी। जहां मुंबई की टीम 7वीं बार फाइनल में पहुंचकर पांचवी बार खिताब जीतना चाहेगी तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 साल में पहली बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी।

दुबई के मैदान पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद अय्यर ने कहा कि हम गेंदबाजी करना चाहेगें क्योंकि पिच पर थोड़ी घास दिख रही है और बाद में आने वाली ओस के चलते हम रन चेज करना चाहेंगे और हमारे लिये पिछले कुछ मैचों में यही ठीक रहा है। दिल्ली की टीम आज के मैच में बिना कोई बदलाव के उतरने वाली है।

और पढ़ें: IPL 2020: संदीप शर्मा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, नाम की खास उपलब्धि

वहीं टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और पिच दूसरी पारी में थोड़ा धीमा हो सकता है। हमारे पास ऐसा गेंदबाजी क्रम है जो कि किसी भी अच्छे स्कोर को डिफेंड कर सकता है। मुंबई की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव किये हैं। ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है तो वहीं धवल कुलकर्णी, जेम्स पैटिंसन और सौरभ तिवारी को बाहर बिठाया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली की टीम को मुंबई के खिलाफ इस साल खेले गये दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है तो ऐसे में यह टीम पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चाहेगी।

और पढ़ें: आतंकी साजिश के आरोप में मुश्किल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का भाई, हुई सजा

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या,नाथन कुल्टर नाइल।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोइनिस, ऋषभ पंत, डैनियल सैम्स, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्टजे, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा।

Story first published: Thursday, November 5, 2020, 19:09 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+