IPL 2021: आरसीबी फैन्स के लिये खुशखबरी, कोरोना से ठीक हो टीम से जुड़े डैनियल सैम्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में अपने पहले खिताब की तलाश में उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शानदार आगाज किया है और पहले 2 मैचों में जीत हासिल की है। इस बीच आरसीबी फैन्स को एक और खुशखबरी मिली है। रविवार को आरसीबी और केकेआर की टीम के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले टीम के हरफनमौला खिलाड़ी डैनियल सैम्स की आरसीबी के बायोबबल में एंट्री हो गई है, जिसका मतलब है कि वह रविवार को होने वाले मैच में टीम के लिये उपलब्ध रह सकते हैं। डैनियल सैम्स 7 अप्रैल को कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाये गये थे जिसके बाद उन्हें मेडिकल फैसिलिटी में क्वारंटीन कर दिया गया था।
आरसीबी ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि लगातार 2 कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद डैनियल सैम्स को आरसीबी के बायोबबल में प्रवेश दिया गया है।
और पढ़ें: IPL 2021: दीपक चाहर ने अपने आलोचक को ही समर्पित की आईपीएल की बेस्ट गेंदबाजी, जानें क्यों
उल्लेखनीय है कि डैनियल सैम्स को आरसीबी की टीम ने नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया था जो कि 3 अप्रैल को भारत पहुंचे थे, हालांकि 7 अप्रैल को कोरना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था।
आरसीबी ने अपने बयान में कहा,'डैनियल सैम्स अब क्वारंटीन से बाहर आ गये हैं और बायोबबल में टीम से जुड़ गये हैं। वह लगातार दो कोरोना वायरस रिपोर्ट में नेगेटिव आये हैं। आरसीबी की मेडिकल टीम लगातार उनके संपर्क में बनी हुई थी और बीसीसीआई प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए उन्हें टीम से जुड़ने के लिये फिट घोषित कर दिया गया है।'
और पढ़ें: IPL 2021: दीपक चाहर ने शमी के पैर छू तोड़ी पंजाब की कमर, वायरल हो रही है तस्वीर
गौरतलब है कि डैनियल सैम्स आरसीबी की टीम से कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं, उनसे पहले देवदत्त पाड्डिकल भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे और टीम से जुड़ने के बावजूद पहले मैच में नहीं खेल पाये थे। आपको बता दें कि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव होता है तो उसे कम से कम 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना पड़ता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications