IPL 2021: PBKS vs CSK ड्रीम11, प्लेइंग इलेवन और टीमों की जानकारी

मुंबईः आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में मुकाबला शुक्रवार 16 अप्रैल को होने जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वानखेड़े स्टेडियम में जीत हासिल करना चाहेगी क्योंकि उनको दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में हार मिली थी। दूसरी और पंजाब किंग्स की टीम लगातार दूसरी जीत की ओर देखेगी क्योंकि उन्होंने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है। अभी तक आरसीबी की टीम ही लगातार दो मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। आइए इस मैच में dream11 प्लेइंग इलेवन और टीमों की जानकारी के बारे में बात करते हैं-

टीम न्यूज- चेन्नई सुपर किंग्स

टीम न्यूज- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी की टीम 188 रन बोर्ड पर लगाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स से पार नहीं पा पाई थी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाया कि वे अभी भी चुनौती देने की स्थिति में है। लेकिन उनको अपने ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और फाफ डू प्लेसिस के साथ-साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी रनों की दरकार है। धोनी की बल्लेबाजी मुख्य चिंता का विषय है क्योंकि वह पहले जैसे बल्लेबाज अब नहीं रहे हैं और उनको कहीं ना कहीं खुलकर खेलने की बहुत जरूरत है। अच्छी बात यह है कि सुरेश रैना ने रन बनाए और मोईन अली भी अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी शायद इस मैच में उपलब्ध हो सकते हैं।

BCCI ने की टीम इंडिया के सालाना प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा, ए प्लस ग्रेड में हैं ये 3 दिग्गज क्रिकेटर

टीम न्यूज- पंजाब किंग्स

टीम न्यूज- पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम अपने मुख्य बल्लेबाजों की फॉर्म पर गर्व कर सकती है क्योंकि केएल राहुल, क्रिस गेल और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों ने रन बनाए हैं। यह तीनों ही बहुत विध्वंसक किस्म के खिलाड़ी हैं। मोहम्मद शमी ने लंबे समय बाद क्रिकेट में अच्छी वापसी की है जबकि युवा अर्शदीप सिंह ने भी दिखाया है कि वह मुश्किल मौकों पर अपने जज्बात को संभाल कर रख सकते हैं। इस टीम के पास कई पॉजिटिव पॉइंट्स है जिनको वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लेकर उतरने के लिए तैयार होंगे।

IPL 2021: नताशा की फोन स्क्रीन देख क्यों हैरान हुईं थीं रितिका, मुंबई इंडियंस ने सुलझाई गुत्थी

3. दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है-

3. दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है-

सीएसके: फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो / लुंगी नगिडी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

पंजाब किंग्सः केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, जे रिचर्डसन, एम अश्विन, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ, अर्शदीप सिंह।

जसप्रीत बुमराह ने सेलिब्रेट किए अपनी शादी के 30 दिन, संजना को बताया बेस्ट फ्रेंड

ड्रीम इलेवन कैसी हो सकती है-

ड्रीम इलेवन कैसी हो सकती है-

ड्रीम इलेवन में आप पिछले मैच के शानदार खिलाड़ियों को देख सकते हैं जो इस मुकाबले में भी टीम की हार-जीत में फर्क करने का दम रखते हैं-

ड्रीम11ः केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, सुरेश रैना, मोइन अली, सैम करन, रविंद्र जडेजा, जे रिचर्डसन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

Story first published: Friday, April 16, 2021, 12:29 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+