Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Cyclone अम्फान और कोरोना के खिलाफ KKR ने शुरू किया नया अभियान, लॉन्च किया सहायता वाहन

नई दिल्ली। दुनिया भर में साल 2020 वो सौगात लेकर नहीं आया जिसकी वो अपेक्षा कर रहे थे, हालांकि भारत के लिये यह और भी मुश्किल बना हुआ है। जहां दुनिया के कई देशों समेत भारत भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का शिकार बना हुआ है वहीं प्राकृतिक आपदाओं के चलते भारत को अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कई क्षेत्रों में अम्फान तूफान ने तबाही मचाई तो निसर्ग तूफान ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में नुकसान किया।

ऐसे में देश पर छाये इस संकट की घड़ी में कई बड़ी संस्थायें मिलकर उन लोगों की मदद कर रही है, जहां तक सरकार की मदद पहुंच पाने में मुश्किल हो रही है। इस फेहरिस्त में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राईडर्स ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस और अम्फान तूफान की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। इस बीच केकेआर ने गुरुवार को केकेआर सहायता वाहन लॉन्च किया है जिसके जरिये उनकी टीम अपने साथी एनजीओ के साथ मिलकर जरूरत मंद लोगों तक अपनी मदद पहुंचाने का प्रयास करेगी।

और पढ़ें: राशिद खान-चहल ने चुनी भारत-अफगानिस्तान की कंबाइंड ODI 11 टीम, 8 भारतीय शामिल

केकेआर की टीम ने इसको लेकर गुरुवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने केकेआर सहायता वाहन प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे उनकी टीम अपने आपको सुरक्षित रखते हुए जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का काम कर रही है।

इस मौके पर केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर और टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक भी मौजूद रहे और इस बारे में अपनी राय रखी।

और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों हैं धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर

जब उनसे यह पूछा गया कि इस मुश्किल घड़ी में आप कैसे अपनी टीम का बचाव करते हुए लोगों की मदद कर पाते हैं तो जवाब में वैंकी ने कहा,' जब भी आप किसी मुश्किल भरी स्थिति में लोगों को देखते हैं तो पहला फैसला यही होता है कि आप सीधे मैदान पर उतर जाये और लोगों की मदद कर सकें। हालांकि आपको अपने आपको बचाते हुए यह करना आसान नहीं होता। हम अपने साथी एनजीओ टीम के साथ मिलकर सभी प्रोटॉकाल का ध्यान रख रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकते हैं।'

और पढ़ें: कपिल देव की बेटी करने वाली है फिल्मों में डेब्यू, इस मूवी में आयेंगी नजर

आपको बता दें कि केकेआर की ओर से लॉन्च किये गये केकेआर सहायता वाहन के जरिये प्रभावित लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाया जायेगा। यह वाहन पश्चिम बंगाल के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में जायेगा जिसमें 24 साउथ और नॉर्थ परगना एवं मेंहदीपुर भी शामिल हैं। केकेआर ने इसकी शुरुआत जोमैटो फीडिंग इंडिया के साथ की है।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 14:27 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+