Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कपिल देव की बेटी करने वाली है फिल्मों में डेब्यू, इस मूवी में आयेंगी नजर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप जिताने वाले और विश्व क्रिकेट में भारत को एक अलग पहचान दिलाने वाले कपिल देव की बेटी आमिया देव अब फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। आमिया देव के बारे में बहुत कम फैन्स ही जानते हैं जिस वजह से फेम से काफी दूर हैं, हालांकि अब वह फिल्मों में डेब्यू करके अपने करियर को एक पहचान देने की ओर बढ़ रही हैं। अपनी बॉलीवुड एंट्री के लिये आमिया ने किसी और को नहीं बल्कि अपने पिता की यादगार सफलता को रास्ता बनाते हुए 1983 विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म 83 को चुना है।

16 जनवरी 1996 में पैदा हुई आमिया का ज्यादातर जीवन पढ़ाई के चलते अमेरिका में बीता है। 24 साल की आमिया 1983 विश्व कप की जीत पर आधारित फिल्म के साथ ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

और पढ़ें: T20 विश्व कप की मेजबानी पर अगले महीने होगा फैसला, ICC ने BCCI को दिया अतिरिक्त समय

उल्लेखनीय है कि विश्व क्रिकेट में भारत को एक अलग पहचान दिलाने में 1983 विश्व कप की जीत काफी बड़ी और यादगार रही है। बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान इस सफलता को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की पूरी हो चुकी है लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे टाल दिया गया था। इस फिल्म में रणबीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने अपने इस किरदार के लिये कपिल देव से कैरेक्टर ट्रेनिंग ली है जबकि आमिया देव फिल्म में बतौर सह निर्देशकर काम कर रही हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीता था।
भारत ने उस दौर की सबसे खतरनाक मानी जाने वाली टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में खिताबी जीत हासिल की थी।

और पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने नवजोत सिंह सिद्धू को बताया झूठा, याद किया 24 साल पुराना किस्सा

आपको बता दें कि इस विश्व कप में भारतीय टीम का फाइनल तक पहुंच पाना भी नाममुकिन लग रहा था और इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के फाइनल होने की उम्मीद थी। इंग्लिश मीडिया ने तो इसको लेकर कई खबरें लिख दी थी, जैसे अटल फाइनल- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम ने सभी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को हराया और फाइनल में जगह बनाई।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 14:26 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+