रांची टेस्ट : दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 1 विकेट पर 120 रन

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन था।

मुख्य अंश

  • भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के 451 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत की है।
  • भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।
  • रांची टेस्ट: भारत में पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बने स्मिथ
  • मुरली विजय (42) और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं।
  • मेजबान टीम मेहमानों से अभी भी 331 रन पीछे है।
  • भारत के लिए लोकेश राहुल ने 67 रनों की शानदार पारी खेली।
  • उन्होंने 102 बॉल की इनिंग में 9 चौके भी लगाए।
  • लोकेश कमिंस की बॉल पर वेड को कैच दे बैठे।
  • इससे पहले आज भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रनों पर समेट दी।
  • आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कुल 137.3 ओवरों का सामना किया।
  • कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सबसे अधिक नाबाद 178 रन बनाए जबकि ग्लैन मैक्सवेल ने 104 रनों की पारी खेली।
  • भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 124 रन खर्च करते हुए पांच सफलता हासिल की जबकि उमेश यादव को तीन सफलता मिली।
  • रविचंद्रन अश्विन को एक सफलता मिली।
  • ओकीफे को आउट कर जडेजा ने पहली इनिंग में अपने 5 विकेट पूरे किए।
  • ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने अपने 150 रन 315 बॉल पर पूरे किए।
  • 116वें ओवर में तीन बॉल में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिरे।
  • 7वां विकेट कमिंस का रहा।
  • छठा विकेट मैथ्यू वेड का रहा।
  • ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, मैक्सवेल हुए आउट
  • Video: उमेश यादव ने पहली बॉल पर ही तोड़ डाला ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला
  • इससे पहले मैक्सवेल ने लगाई पहली टेस्ट सेन्चुरी
  • मैक्सवेल 104 रन बनाकर आउट हुए।
  • उन्होंने 100 रन 180 बॉल पर पूरे किए थे।
  • उन्होंने 9 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।
  • मेरे कंधों पर जिम्मेदारी है: 10 दिन आराम की डॉक्टरों की सलाह पर बोले कोहली
  • पहली ही बॉल पर टूटा मैक्सवेल का बैट
  • रांची टेस्ट में हुआ फनी एनकाउंटर: जब स्मिथ की गोद में जा बैठे विकेटकीपर साहा!
  • भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 299 रन बना लिए हैं।
  • पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ (117*) और ग्लेन मैक्सवेल (82*) क्रीज पर हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ पहली पारी में अपने करियर का शानदार 19वां शतक जड़ा।

प्लेइंग इलेवन-

  • भारत- अभिनव मुकुंद, के.एल. राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव।
  • ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, मैट रैनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, स्टीव ओकीफे, नाथन लियोन, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।

Story first published: Friday, March 17, 2017, 9:00 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+