NZ vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को छूट देना न्यूजीलैंड को पड़ा भारी, 7वें खिलाड़ी को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों कीवी टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंची है जहां पर वो क्वारंटीन में अपना वक्त बिता रही है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे के मुकाबले इस बार क्वारंटीन में कई नियमों में ढील दी है, हालांकि इस छूट को देने के बाद कीवी बोर्ड जरूर पछता रहा होगा क्योंकि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। न्यूज एजेंसी एपी की खबर के अनुसार शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का 7वां खिलाड़ी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इस मामले पर जानकारी दी। इसके साथ ही इस खिलाड़ी को बाकी खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टीम 53 सदस्यीय दल के साथ मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची थी जहां पर उसके 6 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे और उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था।

और पढ़ें: AUS vs IND: शतक लगाने के बाद बोले स्मिथ, 3 दिन पहले हुआ कुछ ऐसा कि वापस मिली लय

पाकिस्तान का 7वां खिलाड़ी उस वक्त पॉजिटिव पाया गया जब नियम के अनुसार टीम के पहुंचने के तीसरे दिन खिलाड़ियों की कोरोना जांच होती है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान जारी किया है।

बयान में उन्होंने कहा,'पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक और खिलाड़ी नियमित रूप से हो रही कोरोना टेस्टिंग में पॉजिटिव पाया गया है। यह खिलाड़ी तीसरे दिन की टेस्टिंग में पॉजिटिव पाया गया है जो कि मंगलवार को हुए टेस्ट से अलग है। वहीं जिन 6 खिलाड़ियों का रिजल्ट पॉजिटिव आया था अब उनका रिजल्ट नेगेटिव आ चुका है।'

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आइसोलेशन के पहले दिन प्रोटोकॉल तोड़ने के चलते न्यूजीलैंड सरकार की ओर से चेतावनी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा था कि क्राइस्टचर्च होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ खिलाड़ी होटल कॉरिडोर में घूमते और एक दूसरे के साथ खाना बांटते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: हार्दिक पांड्या की बॉलिंग पर कैफ ने किया बड़ा खुलासा, फैन्स हैरान-परेशान

आपको बता दें कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने वाले खिलाड़ियों को 14 दिन से ज्यादा समय के लिये क्वारंटीन किया जा सकता है जबकि तीसरे दिन के टेस्ट रिजल्ट सामने आने के बाद अब खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिये छोटे-छोटे ग्रुप में बांट दिया जायेगा और वो आगामी सीरीज (3 टी20 और 2 टेस्ट मैच) के लिये अभ्यास करते नजर आयेंगे। सीरीज की शुरुआत 18 दिसंबर से होगी।

Story first published: Saturday, November 28, 2020, 16:06 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+