पाकिस्तान में होगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी, 2021 में 3 टीमें करेंगी दौरा

नई दिल्ली। पिछले करीब एक दशक से ज्यादा के समय से अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का इंतजार कर रहे पाकिस्तान की टीम का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। साल 2009 में जब श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी तो उस दौरान टीम बस पर आतंकवादी हमला हो गया था जिसके बाद सभी देशों ने पाकिस्तान के साथ उसके घर में मैच खेलने से इंकार कर दिया था। लगभग 11 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी का इंतजार करने का बाद आखिरकार पीसीबी का सपना पूरा हो गया है अगले साल उसे एक नहीं बल्कि 4 देशों से टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी को लेकर हरी झंडी मिली है।

द एसोसिएटेड प्रेस के साथ बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने जानकारी दी है कि साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसे प्रमुख क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान आकर टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार हैं।

और पढ़ें: मोहम्मद सिराज के पिता की मौत पर BCCI ने जारी किया बयान, कहा- दिया था वापस लौटने का विकल्प

वसीम खान ने कहा, ' हम दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के साथ रिश्तों को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं। हमारे लिये अगले 8-10 महीने घरेलू क्रिकेट के नजरिये से काफी खास होने वाले हैं। हमने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के साथ बात की है और 2022 के घरेलू सत्र में दौरा कर सकते हैं।'

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अगले साल जनवरी में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये पाकिस्तान का दौरा करना है जिसके मैच अंतर्राष्ट्रीय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेले जायेंगे, तो वहीं पर 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खलनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम के साथ भी अगले साल सितंबर में 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज प्रस्तावित है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने साल के अंत में 2 टी20 मैचों की सीरीज के लिये पाकिस्तान दौरे पर जाना तय किया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: शेन बॉन्ड ने बताया क्यों भारतीय गेंदबाज हैं दुनिया के बेस्ट पेसर्स

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम करीब 16 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है। उसने आखिरी बार 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था। वहीं पीसीबी ने दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी द्विपक्षीय सीरीज खेलने की योजना तैयार की है।

आपको बता दें कि साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे बंद हो गये थे जिसके बाद साल 2015 में जिम्बाब्वे की टीम पहली टीम बनी जिसने पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद पिछले साल श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 सीरीज के लिये दौरा किया था।

Story first published: Saturday, November 21, 2020, 22:24 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+