विश्व कप 2019 : ये रहे वो 5 कारण जिसके चलते फिर भारत से हार गया पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हरा दिया। भारत की यह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सातवीं जीत रही। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान का बल्लेबाजी ऊपरी क्रम अच्छी शुरूआत करने के बावजूद लड़खड़ा गया और जीत से दूर चला गया। पाकिस्तान की हार के बाद सरफराज अहमद की कप्तानी पर सवाल उठने लगे। उनके टाॅस जीतकर गेंदबाजी लेने के फैसले को गलत आंका जाने लगा, लेकिन इसके अलावा 5 कारण और भी रहे हैं जिसके चलते पाकिस्तान फिर भारत से हार गया। क्या हैं वो कारण आइए जानें-

1. नामी गेंदबाज फेल

1. नामी गेंदबाज फेल

मैच से पहले माना जा रहा था कि हसन अली, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर की तिकड़ी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। भारतीय ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा व केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े डाले और इन तेज गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। सिर्फ आमिर ही अच्छी गेंदबाजी कर सके, जिन्होंने 3 विकेट भी लिए। पर अली ने 9 ओवर में 84 रन लुटा दिए, जबकि वहाब ने 10 ओवर में 71 रन खर्च कर डाले जिसकी बदाैलत पाकिस्तान को एक बड़ा लक्ष्य मिला।

2. रोहित शर्मा को जीवनदान देना

2. रोहित शर्मा को जीवनदान देना

पाकिस्तान की हार का जो सबसे बड़ा कारण रहा वो है रोहित शर्मा को एक नहीं बल्कि 2 जीवनदान देना। हर टीम को रोहित के विकेट की कीमत पता है। अगर वो टिक जाएं तो रनों का अंबार लगना लाजमी हैं। पाकिस्तान को 10वें और 11वें ओवर में रोहित को रन आउट करने का बेहद आसान माैका मिला लेकिन वो नाकाम रहे। रोहित उस समय 32 रनों पर खेल रहे थे। परिणाम यह रहा कि रोहित ने मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 113 गेंदों में 140 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली, जिसमें 16 चाैके व तीन छक्के शामिल रहे।

'162 रन तो हमारा मर्द अकेले बना लेता है', सोशल मीडिया पर यूं उड़ा पाकिस्तान का मजाक

3. मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया

3. मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया

मैच के दाैरान बारिश अपना खलल डाल रही थी। ऐसे में लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों को चाहिए था कि वो तेजी से रन बनाएं ताकि डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत हासिल हो सके। इमाम उल हक के 7 रन पर आउट हो जाने के बाद फखर जमन(62), बाबर आजम(48) ने कुछ तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन इनके आउट हो जाने के बाद पाकिस्तान का मिडिल आर्डर तेजी से रन बनाने की बजाय पवेलियन लाैटता नजर आया। मोहम्मद हफीज 9, कप्तान सरफराज अहमद खुद 12 तो शोएब मलिका अपनी पहली ही गेंद पर चलते बने।

4. नहीं समझ सके 'चाईनामैन' की चाल

4. नहीं समझ सके 'चाईनामैन' की चाल

दूसरे विकेट के लिए जब अच्छी साझेदारी बन रही थी तो कप्तान विराट कोहली ने 'चाईनामैन' कुलदीप यादव को गेंदबाजी पर उतारा। कोहली का यह फैसला सही निकला क्योंकि पाकिस्तानी बल्लेबाज कुदलीप की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे। कुलदीप ने बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे बाबर आजम को चलता कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ही ओवर में फखर जमन को भी पवेलियन भेज पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। यहां से फिर पाकिस्तान के बल्लेबाज दबाव में आ गए और तेजी से रन नहीं बटोर सके।

5. अंत में खेली कोहली की पारी पड़ी भारी

5. अंत में खेली कोहली की पारी पड़ी भारी

वहीं बची-खुची कसर कप्तान कोहली ने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी कर पूरी कर दी। कोहली ने 65 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। यह तो शुक्र है कि वो बिना आउट हुए पवेलियन लाैट गए वरना स्कोर 350 के पार भी पहुंच सकता। हसन अली पर नजरें थी कि वो कोहली के सामने कैसे गेंद फेंकते हैं लेकिन कोहली ने उनकी भी इस बार जमकर क्लास लगाई जो पाकिस्तान की हार का कारण बनीं।

Story first published: Monday, June 17, 2019, 16:09 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+