'जानबूझकर परेशान कर रहा है बोर्ड', सीपीएल से वापस बुलाने से पीसीबी पर भड़के मोहम्मद हाफिज

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मशहूर टी20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग का 9वां सीजन खेला जा रहा है, जिसका फाइनल मैच 15 सितंबर को खेला जाना है। दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलने पहुंचे हैं, जिसमें पाकिस्तान के भी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि सीपीएल में हिस्सा लेने पहुंचे मोहम्मद हाफीज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के पूरा होने से पहले ही बुला लिया है।

रिपोर्ट की मानें तो पीसीबी ने मोहम्मद हाफिज समेत पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ियों को सीपीएल में हिस्सा लेने के लिये 18 सितंबर तक का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया था, लेकिन अब बोर्ड खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से जल्दी लौटने के लिये कह रहा है ताकि 16 सितंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज में शामिल किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद हाफिज ने किसी भी तरह की कन्फ्यूजन से बचने के लिये पीसीबी के चीफ वसीम खान और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के निदेशक जाकिर खान से सीपीएल में अपना खेल जारी रखने की अपील की थी। हालांकि उनके बार-बार अपील करने के बाद भी मांग को अस्वीकार कर दिया और नतीजन उन्हें रविवार को ही लाहौर पहुंचना पड़ा।

और पढ़ें: शिखर धवन को ड्रॉप करने पर भड़के पूर्व भारतीय विकेटकीपर, कहा- 'उसने हर बार खुद को साबित किया है'

गौरतलब है कि सीपीएल के आयोजकों ने 15 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल मैच के बाद खिलाड़ियों की वापसी के लिये चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया था, लेकिन यह मुद्दा तब और ज्यादा विवादों में आ गया जब मोहम्मद हाफिज को पता लगा कि पीसीबी ने मोहम्मद हाफिज को 12 सितंबर तक पहुंचने की डेडलाइन दी थी तो वहीं पर उनके साथी इमाद वसीम को वापसी के लिये 17 सितंबर की तारीख दी गई है।

इस बात को जानकर हैरान मोहम्मद हाफिज ने पीसीबी अधिकारियों से ऐसे दोहरे रवैये को लेकर सवाल किया जिस पर उन्हें बताया गया कि सीपीएल के सीईओ पीट रसेल ने इमाद वसीम की उपस्थिति के लिये रिक्वेस्ट की थी जिसके चलते उन्हें सीपीएल में रुकने की इजाजत दी गई है, जब हफीज को वापस बुलाया गया है।

और पढ़ें: 'समझ नहीं आता एक रात में ऐसा क्या हुआ', धोनी को मेंटॉर बनाये जाने पर अजय जडेजा ने उठाये सवाल

आपको बता दें की मोहम्मद हाफिज और पीसीबी के बीच रिश्ते कुछ खास नहीं रहे हैं और इसी के चलते उन्हें कुछ समय पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम से भी बाहर किया गया था जब वो टी10 लीग से वह देरी से लौटे थे। खबरों की मानें तो मोहम्मद हाफीज जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं जिसमें वह अपने और पीसीबी के बीच चल रही तकरार पर बात कर सकते हैं। उनका मानना है कि पीसीबी जान बूझकर उनके साथ यह रवैया अपना रही है ताकि उन्हें खेल से दूर रखा जा सके।

Story first published: Sunday, September 12, 2021, 21:39 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+