For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'समझ नहीं आता एक रात में ऐसा क्या हुआ', धोनी को मेंटॉर बनाये जाने पर अजय जडेजा ने उठाये सवाल

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को लेकर बीसीसीआई ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन टीम से ज्यादा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को विश्वकप के लिये टीम का मेंटॉर बनाये जाने के फैसले ने चर्चा बटोरी। बीसीसीआई की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को मेंटॉर नियुक्त करने के फैसले ने जहां लाखों फैन्स को खुश करने का काम किया तो वहीं पर कई खेल विशेषज्ञ हैरान रह गये। भारत की विश्वकप टीम में 15 खिलाड़ियों समेत 3 रिजर्व खिलाड़ी शामिल किये गये हैं, जिसमें बदलाव करने के लिये बीसीसीआई के पास 10 अक्टूबर तक का समय बाकी है।

और पढ़ें: बुक लॉन्च पर हो रही आलोचना को लेकर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, ECB पर साधा निशाना

महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटॉर बनाये जाने के फैसले से जो पूर्व दिग्गज हैरान हुए हैं उसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने बीसीसीआई के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बोर्ड के यह कदम उठाने के पीछे का क्या कारण है जो उसे अचानक से भारतीय टीम में इस पद की जरूरत समझ आयी।

और पढ़ें: कोहली-शास्त्री के बचाव में उतरे पूर्व भारतीय विकेटकीपर, कहा- आप कोरोना का ठीकरा उन पर नहीं फोड़ सकते

मैं पद को लेकर सवाल उठा रहा हूं धोनी को लेकर नहीं

मैं पद को लेकर सवाल उठा रहा हूं धोनी को लेकर नहीं

भारतीय टीम ने साल 2013 में आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में आईसीसी का खिताब जीता था, जिसके बाद से उसे अब तक दूसरे खिताब की तलाश है।

वहीं सोनी स्पोर्टस नेटवर्क के साथ बात करते हुए अजय जडेजा ने कहा,'मेरे लिये यह फैसला समझ पाना असंभव हो रहा है, मैं पिछले दो दिन से यह सोच रहा हूं कि क्या हुआ होगा। मैं यहां पर धोनी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, वो पहले भी टीम के लिये मददगार रहे हैं और उनकी मौजूदगी हमेशा मदद ही करेगी, मैं उस बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि बोर्ड को इस पद की जरूरत क्यों महसूस हुई।'

जडेजा को बल्लेबाजी में प्रमोट करने जैसा ही है यह फैसला

जडेजा को बल्लेबाजी में प्रमोट करने जैसा ही है यह फैसला

जडेजा ने खुद को धोनी का सबसे बड़ा फैन बताते हुए कहा कि मैं यह उनकी काबिलियत पर सवाल नहीं उठा रहा हूं, मैं बस बोर्ड के इस फैसला लेने की जरूरत को समझने की कोशिश कर रहा हूं।

उन्होंने कहा,'यह फैसला कुछ वैसा ही है जैसा कि हमने टेस्ट सीरीज के दौरान देखा था जब अजिंक्य रहाणे से पहले रविंद्र जडेजा को बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया, जिसको लेकर हम यही सोचते रह गये कि यह फैसला क्यों लिया गया। मैं बस हैरान हूं। मुझसे बड़ा धोनी को कोई फैन नहीं हो सकता, मेरा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे कप्तान थे जिन्होंने टीम छोड़ने से पहले दूसरा कप्तान तैयार कर दिया था।'

नंबर 1 कोच के बावजूद मेंटॉर की जरूरत क्यों

नंबर 1 कोच के बावजूद मेंटॉर की जरूरत क्यों

अजय जडेजा ने इस दौरान कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि सफलताओं को देखते हुए टीम के लिये मेंटॉर रखने का फैसला थोड़ा हैरान करने वाला रहा है।

उन्होंने कहा,'यहां पर आपके पास एक ऐसा कोच है जिसने टीम को नंबर 1 बनाया है, उसके बावजूद रातोंरात ऐसा क्या हुआ जो आपको मेंटॉर की जरूरत आन पड़ी। यह सोचने पर मुझे थोड़ी सी हैरानी हो रही है।'

धोनी के होने से मिलेगा फायदा

धोनी के होने से मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि भारतीय टीम 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ टी20 विश्वकप के अपने अभियान का आगाज करेगी। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं बीसीसीआई के इस फैसले को काफी मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है, जहां कुछ दिग्गज इसे मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं तो कुछ इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि सब इस बात पर जरूर सहमत हैं कि क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी से विश्वकप में भारतीय टीम को जरूर फायदा होगा।

Story first published: Sunday, September 12, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+