सचिन तेंदुलकर को आज भी इन दो बातों का मलाल, अंतर्राष्ट्रीय करियर में नहीं कर सके यह काम

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल का भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 24 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला और शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड बचा हुआ जो उनके नाम हुआ हो। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने से लेकर शतकों का शतक लगाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 34 हजार से ज्यादा रन बनाने का काम किया है जिसमें 15921 टेस्ट और 18463 वनडे रन बनाने का काम किया और साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप भी जीता।

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने करियर के सबसे बेहतरीन दिन के बारे में बात करते हुए बताया कि साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खेला गया विश्व कप फाइनल मैच सबसे मैच यादगार दिन था। इस दिन उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना सच हुआ था और भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीतने का काम किया था।

और पढ़ें: जडेजा ने किया बड़ा खुलासा, बताया- क्यों 2019 विश्व कप में की थी गुस्सेभरी तलवारबाजी

हालांकि सचिन तेंदुलकर को अपने करियर में अभी भी 2 बातों का मलाल है जो वो अपने करियर के दौरान हासिल नहीं कर सके। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुनील गावस्कर के साथ न खेल पाने और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस के खिलाफ एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच न खेल पाने का मलाल है।

उन्होंने कहा,'मेरे करियर के दौरान सिर्फ मुझे दो बातों का मलाल है, पहला यह कि मैं कभी भी सुनील गावस्कर के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाया। जब मैं जूनियर लेवल पर खेला करता था तो सुनील गावस्कर मेरे हीरो थे, मैं उन्हीं की तरह बल्लेबाजी करना चाहता था लेकिन मुझे हमेशा मलाल रहेगा कि मैं उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके। वो मेरे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने से कुछ साल पहले रिटायर हो गये थे। वहीं मेरा दूसरा मलाल मेरे बचपन के हीरो सर विवियन रिचर्डस के खिलाफ एक भी मैच न खेल पाना है। मैं लकी था कि मैं काउंटी क्रिकेट में उनके खिलाफ खेल पाया लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके खिलाफ न खेल पाने का मलाल आज भी है।'

और पढ़ें: बॉल टैम्परिंग रोकने के लिये इयान चैपल ने सुझाया नियमोंं में बड़ा बदलाव, कहा- खत्म हो सकता है विवाद

आपको बता दें कि सर विवियन रिचर्डस ने साल 1991 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा था जबकि सचिन तेंदुलकर ने 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस दौरान दोनों ने कुछ साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक साथ खेलने का काम किया लेकिन उन्हें कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिला।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 16:13 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+