शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, बताया- क्यों मिली विश्वकप टीम में जगह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्वकप 2021 के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें अक्षर पटेल की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है और पटेल को अब रिजर्व में भेज दिया गया है। शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने बताया है कि ठाकुर को इस साल के विश्वकप के लिये चुना जाना पहले से ही तय था। शार्दुल ठाकुर ने बल्ले और गेंद से योगदान दिया है। बट का मानना है कि दायें हाथ के इस तेज गेंदबाज के पास लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के चलते लय बरकरार है और यही वजह है कि उन्हें अक्षर पटेल की जगह टीम में मौका दिया गया है।
और पढ़ें: IPL 2021 के फाइनल में होगी आंकड़ों की बरसात, कई रिकॉर्ड बना सकते हैं यह खिलाड़ी
सलमान बट ने कहा कि शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी स्किल्स बेहतर होने की वजह से उन्हें टीम में अन्य खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा मदद मिलती है और उन्होंने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह को और पक्का किया है।
और पढ़ें: कर्टली एम्ब्रोज को बुरा-भला कहने पर भड़के सर विवियन रिचर्डस, क्रिस गेल की लगाई क्लास

तय था भारतीय टीम में शार्दुल का शामिल होना
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'यह होना ही था, शार्दुल ठाकुर को टी20 विश्वकप के लिये चुना ही जाना था। वह लगातार विकेट चटका रहे हैं और बल्ले से भी योगदान दे रहे हैं। इंग्लैंड में भी उनका प्रदर्शन शानदार था। उनके पास लगातार अच्छा प्रदर्शन कर लय बरकरार है। आईपीएल में भी शार्दुल ठाकुर और हर्षल पटेल ने लगभग हर मैच में विकेट लिया है। हालांकि चयन की बात करें तो शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी उन्हें औरों की तुलना में आगे ले जाती है।'

जब स्पिनर का दिन होगा खराब तो शार्दुल करेंगे मदद
सलमान बट्ट ने आगे बात करते हुए कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं ने अपनी टीम में काफी सारे स्पिन गेंदबाजों का चयन किया है, ऐसे में अगर विश्वकप में किसी दिन स्पिनर्स के लिये खराब गुजरता है तो शार्दुल ठाकुर वहां पर काम आ सकते हैं। खासतौर से हार्दिक पांड्या के खेलने को लेकर जारी अनिश्चितता को देखते हुए वह अहम रोल निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा,'भारत ने कई सारे स्पिन गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है, शायद 5 के आस पास, इसमें से अगर 3 स्पिनर्स अपना काम नहीं कर पाते हैं तो चौथा और पांचवा स्पिनर भी कुछ नहीं कर पायेगा। यह बिल्कुल उस तरह है कि जब आप 8 बल्लेबाजों के साथ खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने का मूव काफी मायने रखता है, खासतौर से पांड्या के गेंदबाजी न कर पाने के फैक्ट को देखते हुए।'

इंग्लैंड के प्रदर्शन ने चयन में की मदद
सलमान बट्ट का मानना है कि शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंंड में जितना शानदार प्रदर्शन किया है उससे भी उन्हें फायदा मिला है। इस इन फॉर्म खिलाड़ी को टीम में शामिल कर मैनेजमेंट उनका पूरा फायदा उठायेगा। बट्ट का मानना है कि ठाकुर को अंतिम 15 में शामिल करने के पीछे की मुख्य वजह उनकी मौजूदा फॉर्म है।
उन्होंने कहा,'इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत मुश्किल काम है। शार्दुल ठाकुर ने वहां पर जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काफी शानदार रहा है। वह अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं और हर मैच में कम से कम दो विकेट हासिल कर सकते हैं। ऐसे इन फॉर्म खिलाड़ी की सेवाओं की जरूरत हर टीम को होती है जिसका इस्तेमाल वो अच्छे से कर सके। उनके टीम में शामिल होने के पीछे की मुख्य वजह उनकी मौजूदा फॉर्म है जो कि टीम के लिये एड ऑन का काम करेगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
