14 साल बाद अख्तर ने किया खुलासा, बताया- क्यों चोटिल सचिन को फेंकते थे बाउंसर
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में दावा किया था कि साल 2006 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी तो फैसलाबाद टेस्ट के दौरान शोएब अख्तर की गेंदबाजी से सचिन तेंदुलकर डर गये थे। अब इस पर बात करते हुए खुद शोएब अख्तर ने 14 साल बाद खुलासा किया है कि आखिर क्यों शोएब अख्तर ने बाउंसर फेंकने का फैसला किया था, जिसका उन्हें फायदा मिला। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने इस टेस्ट मैच में सिर्फ 14 रन ही बनाये थे और शोएब अख्तर की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये थे।
और पढ़ें: श्रीसंत ने धोनी को बताया क्रिकेट का डॉन, जिन्हें पकड़ना है नामुमकिन
इस दौरे पर भारतीय टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीजी खेली थी जिसें पाकिस्तान की टीम ने 1-0 से जीता था, सीरीज के पहले 2 मैच ड्रा हुए थे जिसमें फैसलाबाद टेस्ट भी शामिल था।
और पढ़ें: धोनी के संन्यास पर जानें क्या बोले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन, बताया- कब कहें अलविदा

सचिन के चोटिल होने के चलते अपनाई बाउंसर की रणनीति
शोएब अख्तर ने 14 साल पुराने इस टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा कि इस मैच के दौरान वह जानते थे कि सचिन तेंदुलकर की एल्बो में इंजरी थी इसी के चलते उन्होंने बाउंसर गेंद फेंकने की रणनीति अपनायी थी।
संजय मांजरेकर के साथ क्रिकइंफो के एक कार्यक्रम में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, 'लोग कहते थे कि मैं और सचिन, हमेशा एक-दूसरे से मुकाबला करते थे। लेकिन हमने कभी एक दूसरे के साथ बुरा बतार्व नहीं किया। मैं उन्हें अपने प्रतिस्पर्धी के रूप में देखता था। मैं उन्हें एक महान बल्लेबाज के रूप में सम्मान देता था।'

सचिन को आउट करने में हमेशा कामयाब हो जाते थे अख्तर
इस बारे में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि मैं हमेशा जानता था कि सचिन तेंदुलकर को कैसे आउट करना हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा सचिन को आउट करने पर काम करता था। मैं जानता था कि सचिन को कहां चोट लगी है। फैसलाबाद टेस्ट में मुझे मालूम था कि सचिन को एल्बो में चोट लगी है और वो हुक और पुल नहीं खेल सकते। ऐसे में मैंने उन्हें लगातार बाउंसर फेंकना जारी रखा।'

मोहम्मद आसिफ ने बताया, कैसे डर गये थे सचिन तेंदुलकर
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने दावा किया था कि फैसलाबाद टेस्ट के दौरान सचिन तेंदुलकर को शोएब अख्तर की बाउंसर्स ने इतना डरा दिया था कि उन्हें देखकर सचिन तेंदुलकर ने अपनी आंखे बंद कर ली थी।
उन्होंने कहा था, 'जब मैच शुरू हुआ था तो मैं उस दौरान स्क्वॉयर लेग पर खड़ा था और शोएब अख्तर लगातार तेज गेंदबाजी कर रहे थे। इस बीच मैंने देखा कि एक दो बाउंसर्स पर सचिन ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
