पहले टेस्ट मुकाबले में चारों खाने पस्त हुआ विंडीज, श्रीलंका ने दर्ज की बड़ी जीत

गाले : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 187 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 191 रनों पर घोषित कर विंडीज को 348 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन जवाब में विंडीज 160 रनों पर ढेर होकर मुकाबला हार गया। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में रमेश मेंडिंस ने कमाल दिखाया जिन्होंने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए। पहली पारी में रमेश ने 3, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वगीं

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहली पारी में 386 रन बनाए। पथुम निसंका ने 140 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि कप्तान करुणारत्न ने 147 रनों की शतकीय पारी खेली। धनंजय डी सिल्वा ने 61 रनों का योगदान दिया। जब विंडीज पहली पारी में उतरा तो श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। विंडीज की आधी टीम 86 रनों पर पवेलियन लाैट गई थी। अंत में जेसन होल्डर (36) और कोर्नवाल (39) ने अहम पारी खेली, जिस कारण टीम जैसे-तैसे 230 रन बना सकी। कार्लोस ब्रैथवेट ने 41 रन बनाए। फिर श्रीलंका 156 रनों की बढ़त लेकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा। कप्तान करुणारत्ने ने 83 रनों की पारी खेली, जबकि मैथ्यूज ने नाबाद 69 रन बनाकर 40.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 191 रनों पर घोषित करते हुए विंडीज को 348 रनों का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़ें- टिप पेन दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं, उसे पूरा समर्थन मिलेगा : लियोन

विंडीज का बल्लेबाजी क्रम दूसरी पारी में भी चारों खाने चित हो गया। विंडीज की दूसरी पारी का पतन तब शुरू हुआ जब ऑफ स्पिनर मेंडिस ने कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को चौथे ओवर में बिना रन बनाए एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद विंडीज के 6 विकेट महज 18 रनों पर गिर गए। हालांकि क्रूमाह बोन्नर ने नाबाद 68 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते गए, जिस कारण पूरी टीम 160 रनों पर ढेर हो गई। विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा ने 54 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास स्कोर नहीं कर सका। अब सीरीज का आखिरी मैच 29 नवंबर से होगा।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह श्रीलंका का पहला मुकाबला था और 100 फीसदी परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स के हिसाब से वह प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। भारत दूसरे नंबर पर है। भारत ने अभी तक डब्ल्यूटीसी के तहत चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और एक हारा है, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।

Story first published: Thursday, November 25, 2021, 15:38 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+