IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने खोला भारत की लगातार जीत का राज, कहा- क्यों कोहली को मिल रही है कामयाबी

Sunil Gavaskar explains Why India is Winning under Virat Kohli Captaincy continuously in Pune: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई द्विपक्षीय श्रृंखला में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और तीनों ही प्रारूपों में जीत हासिल करने का काम किया। विराट सेना ने इस पूरे सीजन शानदार खेल दिखाया है और पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 2-1 से जीत हासिल की और अंत मे जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई तो उसे तीनों ही प्रारूपों में रौंदने का काम किया। वनडे सीरीज में भारतीय टीम की जीत के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कप्तान विराट कोहली की कैप्टेंसी की तारीफ करते हुए टीम को मिल रही लगातार जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया है।

गावस्कर ने भारतीय टम की तारीफ करते हुए कहा कि जब आपके पास इस तरह की जबरदस्त टीम होती है तो आपका विनिंग प्रतिशत हमेशा ऊपर ही रहेगा। कोहली की टीम की बात करें तो उनके पास इस समय कई मैच विनर हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर कर रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: कृष्णप्पा गौथम का खुलासा, बताया- क्यों धोनी की कप्तानी में खेलना है पसंद

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए गावस्कर ने कहा, 'मैंने हमेशा एक बात कही है कि एक टीम का कप्तान उतना ही शानदार होता है जितनी की उसकी टीम शानदार होती है। विराट कोहली के पास एक लाजवाब टीम मौजूद हैं। भारत के पास कई जबरदस्त ओपनर मौजूद हैं और उनका मिडिल ऑर्डर भी शानदार है। विराट की टीम का बॉलिंग दुनिया का बेस्ट पेस अटैक है, जिसमें काफी वैरायटी है और उनके पास कई बेहतरीन फील्डर्स भी हैं। कोहली के पास एक ऐसा विकेटकीपर मौजूद है जो कि निचले क्रम में आकर किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकता है।'

इसके साथ ही गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली के पास जबरदस्त टीम बैलेंस है, और जब आपके पास ऐसी टीम हो तो आप हारने से ज्यादा जीत हासिल करते हैं और अब सही मायनों में यही हो रहा है।

और पढ़ें: IND vs ENG: पंत की बल्लेबाजी के फैन हुए इयान बेल, कहा- उनके बिना नहीं कर सकते भारतीय टीम की कल्पना

उन्होंने कहा,'हर कोई अपनी पूरी काबिलियत के साथ नहीं खेल सकता है, एक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और सब के सब पूरी काबिलियत से एक मैच नहीं खेल सकते हैं। अगर टीम के 4 प्लेयर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सफल हो जाते हैं तो आप हारने से ज्यादा जीत हासिल कर लेते हैं। टीम इंडिया के पास इस वक्त बल्ले और गेंद दोनों से कई मैच विनर हैं जो उनके नतीजों में भी साफतौर पर दिखाई देता है।'

Story first published: Monday, March 29, 2021, 22:50 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+