oi-Kamal
हैदराबाद: रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल-11 का मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाज़ी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को वॉटसन के रूप में शुरुआती झटका लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद फ़ाफ डूप्लेसिस भी आउट हो गए। अम्बाती रायडू औऱ सुरेश रैना ने भी अपने हाथ खोलने शुरू किए। अम्बाती ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 37 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। रैना ने भी चोट के बाद वापसी करते हुए दूसरे मैच में फिफ्टी जड़कर टीम को एक बड़े स्कोर तक ले गए। वहीं सुरेश रैना को CSK के कप्तान का समर्थन भी मिलता रहा है। सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी दोनों लंबे समय से साथ खेल रहे हैं। दोनों ही छोटे शहरों से आते हैं और 2005 से एक साथ खेल रहे हैं। सुरेश रैना ने एक फोटो भी शेयर की जिसमें वो धोनी की पत्नी साक्षी के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सुरेश रैना धोनी के फैमिली फ्रेंड हैं।
धोनी की पत्नी के साथ एक फोटो किया शेयर
टीम में वापसी के बाद से सुरेश रैना काफी खुश हैं औऱ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वो धोनी की पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सुरेश रैना CSK के कप्तान धोनी के फैमिली फ्रेंड भी हैं और अक्सर धोनी के घर जाते रहते हैं।
साक्षी ने जीवा के जन्म की खबर सबसे पहले सुरेश रैना को दी थी
बताया जाता है कि जब जीवा का जन्म हुआ, इसकी खबर धोनी से पहले रैना को साक्षी ने दी थी। 6 जनवरी 2015 को जीवा का जन्म हुआ था और उस वक्त धोनी प्रैक्टिस में होने का कारण अपने पास मोबाइल नहीं रखते थे। तब साक्षी ने जीवा के जन्म की खबर सबसे पहले सुरेश रैना को कॉल करके दी थी और उन्हें यह बात धोनी को देने को बताने को कहा था।
IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं रैना
CSK के लिए रैना पहले IPL से ही खेल रहे हैं औऱ दो बार ट्रॅाफी जीतवाने में अहम रोल भी निभाया है। इस आईपीएल में भी रैना ने फिर से लय पकड़ ली है जो कि चेन्नई की टीम के लिए राहत की बात हैं। ब
ये भी पढ़ें: वी़डियो: 'सुपरमैन' कर्ण शर्मा की ये फिल्डिंग नहीं देखी, तो क्या देखा
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, April 23, 2018, 11:30 [IST]
Other articles published on
Apr 23, 2018