विराट कोहली ने खोला राज, अपने इस शतक को मानते हैं सबसे खास, जानिए क्यों

By Mohit

नई दिल्लीः टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिनमें टीम इंडिया को जीत मिली है। उनके फैन्स उनकी कई पारियों को पंसद करते हैं लेकिन विराट को उनकी साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेली गई पारी सबसे खास लगती है। एडिलेड में विराट ने 141 रनों की पारी खेली थी। हालांकि भारत ये मैच 48 रनों से हार गया था।

विराट ने खोला राज

विराट ने खोला राज

एक अवॉर्ड फंक्शन में बोलते हुए विराट कोहली ने कहा,‘मुझे लगता है कि बदलाव के दौर के हिसाब से एडिलेड टेस्ट (दिसंबर 2014 में) में दूसरी पारी का शतक, जिसमें हमने मैच लगभग जीत ही लिया था, मेरे लिए काफी विशेष था। मैं हमेशा इस मैच को याद रखूंगा।'

भारत को मिला था 364 रनों का लक्ष्य

भारत को मिला था 364 रनों का लक्ष्य

बता दें इस मैच में चौथी पारी में भारत को 364 रन बनाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया 315 रनों पर आउट हो गई थी। चौथी पारी में विराट ने शानदार शतक लगाया था, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज इस पूरी सीरिज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। बता दें, इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी कर रहे थे, जो चोटिल हो गए थे।

विराट ने कहा- हमारी टीम का आत्मविश्ववास बढ़ा

विराट ने कहा- हमारी टीम का आत्मविश्ववास बढ़ा

अवॉर्ड फंक्शन ने विराट ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा- ‘हम पांचवें दिन यह सोचकर क्रीज पर उतरे कि हम इस मैच को जीत सकते हैं। हम हालांकि इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। जिससे हमें दुख होता है, लेकिन बतौर टीम हमने जो किया, उससे हमारा काफी आत्मविश्वास बढ़ा कि हम दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ सकते हैं और कहीं भी किसी को हरा सकते हैं।'

सहवाग से भी आक्रामक और तूफानी पारी, Marco Marais ने 191 गेंदों में ठोका नाबाद तिहरा शतक

Story first published: Friday, December 1, 2017, 13:22 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+