पश्चिम बंगाल चुनाव के बाजीगर बने अशोक डिंडा, जानें कैसे जीते मोइना से चुनाव

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर बड़े रन खाकर वापसी करने वाले तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने इस साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के जरिये क्रिकेट को छोड़कर राजनीति के मैदान पर कदम रखा। खेल के मैदान पर बाजीगर साबित होने वाले अशोक डिंडा इस चुनाव में भी राजनीति के बाजीगर साबित हुए। रविवार को घोषित हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में मोइना से लड़ रहे अशोक डिंडा को पहले हारा हुआ घोषित कर दिया गया था। बीजेपी से राजनीति करियर की शुरुआत करने वाले अशोक डिंडा को तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलई से करीबी मुकाबले में हारा हुआ घोषित किया गया था।

इस रिजल्ट के दौरान अशोक डिंडा को कुल 54837 वोट दिये गये थे जबकि संग्राम कुमार डोलई को 64131 वोट बताया गया। हालांकि यह कुल वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई थी। बाद में जब वोटों की गिनती पूरी हुई तो अशोक डिंडा ने मोइना विधानसभा सीट से 108109 वोट हासिल किये जबकि संग्राम कुमार को 106849 वोट मिले।

और पढ़ें: 'हमारा खून आपके सिर होगा पीएम', ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पर भड़का पूर्व कंगारू खिलाड़ी

अशोक डिंडा ने मोइना की सीट को 1260 वोट से जीतने का काम किया। गौरतलब है कि अशोक डिंडा ने इसी साल फरवरी में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान करते हुए राजनीति में प्रवेश किया। अशोक डिंडा ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की और आगे चलकर मोइना सीट से उन्हें टिकट भी मिली।

जीत के बाद अशोक डिंडा ने मोइना की जनता का धन्यवाद करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तस्वीर शेयर की जिसमें चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें विजेता घोषित किये जाने का सर्टिफिकेट भी दिया गया था। गौरतलब है कि अशोक डिंडा ने अपने टी20 करियर के दौरान 147 मैचों में 151 विकेट हासिल किये जबकि 78 आईपीएल मैचों के दौरान 69 विकेट चटकाने का काम किया है।

और पढ़ें: कोरोना के चलते आईपीएल छोड़ वापस लौट सकते हैं बांग्लादेशी खिलाड़ी, कर रहे इस बात का इंतजार

आपको बता दें कि अशोक डिंडा ने अपने करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में खेला था। वह भारत के लिये 13 वनडे और 9 टी20 मैच केल चुके हैं जिसमें उन्होंने 12 वनडे और 17 टी20 विकेट हासिल किये हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में अशोक डिंडा ने 116 मैचों में 420 विकेट हासिल किये हैं।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 21:15 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+