पाकिस्तान प्लेन क्रैश पर साइना ने किया ट्वीट, लोगों ने पूछा- मजदूर के मरने पर क्यों नहीं बोली
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में लाहौर से आ रहा एक यात्री विमान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा मकान आ गये जो कि लॉकडाउन के चलते लोगों से भरे थे, वहीं विमान में सवार करीब 99 से ज्यादा लोग सवार थे और हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बच सका।
और पढ़ें: BCCI ने शेयर किया जेमिमा रोड्रिगेज का म्यूजिकल VIDEO, सुनाया पुराने गानों का मैशअप
इस दर्दनाक घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई मशहूर हस्तियों ने ट्वीट कर अपना दुख जताया। इसमें भारतीय बैंडमिंटन की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल भी शामिल रहीं, जिन्होंने ट्वीट के जरिये लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। साइना का यह ट्वीट कई लोगों का नागवार गुजरा जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया।
और पढ़ें: ICC के नये नियमों पर बोले अनिल कुंबले, कहा- हमेशा के लिये नहीं हैं यह गाइडलाइंस
|
साइना ने कराची प्लेन हादसे पर जताया दुख
साइना ने अपने ट्वीट में लिखा था,' पीआई प्लेन क्रैश के बारे में सुनकर बुरा लगा। मेरी गहरी संवेदना यात्रियों और केबिन क्रू के परिवारों के साथ है।'
इसके साथ ही साइना ने अपने ट्वीट में कराची प्लेन क्रैश का हैशटैग इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कई लोगों ने अपने देश में मजदूरों और अम्फान तूफान के चलते मर रहे ओडिशा और बंगाल के लोगों के बारे में ट्वीट न करने को लेकर घेरा।
|
अपने देश के लोगों के लिये संवेदना कहां है
साइना नेहवाल के इस ट्वीट पर एक ने लिखा कि मुझे पता है कि वो भी एक इंसान हैं। लेकिन पाकिस्तान से संबंधित कुछ भी पोस्ट करने से पहले एक बार जरूर देख लिजिए कि आपने अपने देश के लोगों के लिए कितनी संवेदना जताई है।
|
मजदूरों का दर्द नहीं दिखता, सिर्फ बड़ी घटनायें आती हैं याद
वहीं, एक अन्य यूजर ने भी साइना के इस ट्वीट पर निशाना साधते हुए लिखा कि बड़े लोगों को सिर्फ बड़ी घटनाएं ही दिखती हैं। मैम आपको लगता है उन मजदूरों का दर्द कभी नहीं दिखा , जो चिलचिलाती धूप में खाली पैर सड़कों पर पुलिस के डंडे खा कर घर जा रहे थे।
|
बंगाल-ओडिशा पर चुप्पी क्यों
एक यूजर ने तो बंगाल और ओडिशा में आए अंफान तूफान के बारे में जिक्र किया।
उसने लिखा, ‘बंगाल और ओडिशा के लिए आपने एक भी पोस्ट नहीं किया, लेकिन पाकिस्तान के लिए पोस्ट कर दिया।'
|
पहले देश की सोचो, पड़ोसी की खीर बाद ईद के बाद खा लेना
एक अन्य यूजर ने कहा, ‘यह पोस्ट तो ठीक है, लेकिन बंगाल और ओडिशा के लिए पोस्ट कहां है? मोहतरमा कभी बगल में भी देख लो। देश की सोच लो। पड़ोसी की खीर बाद ईद के बाद खा लेना।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
