For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने शेयर किया जेमिमा रोड्रिगेज का म्यूजिकल VIDEO, सुनाया पुराने गानों का मैशअप

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिये भारत में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। पिछले 2 महीने से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जहां ज्यादातर चीजें ठप्प पड़ गई हैं, वहीं खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी भी मैदान के बजाय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आये। इस दौरान खिलाड़ी अपने फैन्स के सवालों का जवाब देते तो कभी अपनी मजेदार वीडियो के जरिये उनका मनोरंजन करते नजर आये। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में जहां यह काम ज्यादातर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल करते नजर आये तो वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम क लिये स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और वेदा कृष्णमूर्ति फैन्स का मनोरंजन करती नजर आई।

और पढ़ें: ICC के नये नियमों पर बोले अनिल कुंबले, कहा- हमेशा के लिये नहीं हैं यह गाइडलाइंस

रविवार को भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज का एक म्यूजिकल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में जेमिमा संगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, जिसमें वह गाने के साथ एक छोटा सा गिटार भी बजाती नजर आ रही हैं।

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपने संडे को म्जूयिकल नोट से शुरू करिए। हमारी इन-हाउस रॉकस्टार अपनी प्रतिभा दिखाते हुए।'

और पढ़ें: IPL नीलामी के 5 महीने बाद अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बताया KXIP छोड़ क्यों थामा दिल्ली का हाथ

बीसीसीआई ने अपने कैप्शन में जेमिमा के लिये 'लिल जे' (Lil J!) लिखा है। भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा इस वीडियो में गिटार बजाने के साथ ही पुराने बॉलीवुड गाने गाते नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जेमिमा बॉलीवुड के मशहूर गानों 'चांद सा रोशन चेहरा', 'आज-कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'है अपना दिल तो अवारा' और 'ये दोस्ती हम नहीं तोडे़ंगे' जैसे गाने गाते नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के अंत में जेमिमा लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने और सरकार की ओर से जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील करती हैं।

और पढ़ें: IPL के चलते 86 साल में पहली बार टल सकता है भारत का यह बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट

देखें वीडियो:

Story first published: Monday, May 25, 2020, 14:44 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+