For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Korea Open Super 500 में भारत की उम्मीदें जिंदा, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पी कश्यप

नई दिल्ली। कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में अब भी भारत की पदक की उम्मीदें बरकरार है और इस उम्मीद को जिंदा रखा है भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पी कश्यप ने तीन गेम तक चले दूसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में मलेशिया के लिएव डैरेन को 21-17, 11-21, 21-12 से पराजित किया। डैरेन ने पहले दौर के अपने मैच में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को मात दी थी।

अंतिम-8 में 33 वर्षीय कश्यप का सामना डेनमार्क के जान ओ जोर्गेन्शन और इंडोनेशिया के सिनिसूका गिनटिंग के बीच होने वाले राउंड ऑफ-16 के मुकाबले के विजेता से होगा।

और पढ़ें: Korea Open 2019: पी कश्यप ने बचाई लाज, लगभग पूरा भारतीय दल हुआ बाहर

इससे पहले पी कश्यप बुधवार को एकल वर्ग में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। पहले दौर के मैच में कश्यप ने चीनी ताइपे के लू चिया हूंग को सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से मात दी थी। महिला एकल वर्ग में पी.वी सिंधु, सायना नेहवाल और पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीत पहले दौर का मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

वहीं युगल मुकाबले में भारत के मनु अत्री और बी.सुमित रेड्डी तथा सात्विकसाइराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। पुरुष युगल में मनु और सुमित रेड्डी की जोड़ी को चीन के हुआंग काई व जियांग लियू चेंग की जोड़ी के हाथों 51 मिनट में 21-16 19-21 21-18 से हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: आखिर क्या है क्रिकेट में VJD नियम, क्यों है DLS से बेहतर

पुरुष युगल के ही दूसरे मैच में रेंकी रेड्डी और चिराग की जोड़ी को चौथी सीड जापान के ताकेश कमुरा और कीगो सोनोडा की जोड़ी के खिलाफ 21-19 18-21 21-18 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह मुकाबला करीब एक घंटे तीन मिनट तक चला।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 12:35 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+