Tokyo 2020: ओलंपिक में चिराग-सात्विक की जोड़ी का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच जीता
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स के 32वें संस्करण का पहला दिन जारी है, जिसमें भारतीय टीम ने पहले दिन सिल्वर मेडल के साथ पदक का खाता खोला है। भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पदक दिलाया है। इस बीच बैडमिंटन के पुरुष डबल्स के इवेंट में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी की टीम ने भारत के लिये विजयी आगाज किया है। टोक्यो ओलंपिक्स के ओपनिंग मैच में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईंराज रेड्डी की जोड़ी ने ग्रुप ए के तहत मुसाशिनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट 3 में ली यांग और वांग ची की जोड़ी को 21-16, 16-21, 27-25 से हराया।
बैडमिंटन के मेन्स डबल्स गेम में चिराग और सात्विक ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में 21-16 से जीत हासिल कर चीनी ताइपे की जोड़ी पर बढ़त हासिल की। चिराग-सात्विक की जोड़ी के शॉटस का चीनी टीम के पास कोई जवाब नहीं था। हालांकि ली और वांग की टीम ने मैच के दूसरे सेट में जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए 21-16 के स्कोर से सेट को जीता और स्कोर लाइन को 1-1 की बराबरी पर कर दिया।
और पढ़ें: Tokyo 2020: सुरिथा मुखर्जी की विजयी शुरुआत, ओलंपिक में पदक की उम्मीदें बरकरार
इसके बाद चिराग और सात्विक की जोड़ी ने तीसरे सेट में एक बार फिर से वापसी की और बाद में जीत के साथ मैच को समाप्त किया। भारतीय टीम ने 2-1 से मैच को जीतकर एक परफेक्ट आगाज किया। चीनी ताइपे की जोड़ी ने भारत के खिलाफ मुश्किलें जरूर खड़ी की लेकिन भारतीय जोड़ी उनसे उबरकर जीत हासिल करने में कामयाब रही।
इससे पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साई प्रणीथ को इजरायल के मिशा जिल्बरमैन के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ा। जिल्बरमैन ने प्रणीथ को ग्रुप डी के मुकाबले में 21-17, 21-15 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
गौरतलब है कि शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मुकाबले में भारत के सौरभ चौधरी को हार का सामना करना पड़ा जिन्होंने 7वें पायदान पर खत्म कर इस श्रेणी में अपने पदक जीतने की उम्मीद को खत्म किया। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने ओलंपिक के इतिहास में पहली बार अपना सबसे बड़ा दल भेजने का काम किया है और इस बार उम्मीद है कि पहली बार भारतीय टीम दोहरे अंक में ओलंपिक पदक जीतती नजर आयेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications