For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची मुस्कान, भारत ने पक्के किये 29 मेडल

नई दिल्ली। दुबई में खेली जा रही एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा लगातार बरकरार है और 49 मुक्केबाजों के दल में भारतीय टीम ने अब तक 29 मेडल पक्के कर लिये हैं। इसी मुकाबले में बुधवार को भारत की जूनियर मुक्केबाज मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और टूर्नामेंट के 5वें दिन फाइनल में जगह बना ली है। 46 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की इस मुक्केबाज के सामने कजाकिस्तान की येल्यानुर तुर्गानोवा बिल्कुल भौंचक्की नजर आयी और मुस्कान ने एकतरफा मुकाबले में दूरी बनाकर रखते हुए आसानी से मुकाबले को अपने नाम किया।

मुस्कान ने तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाकर रखा और 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पर 54 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज आरजू को बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा। आरजू का सामना उजबेकिस्तान की तिलेउबेरजेनोना गुलदाना से हुआ जिसमें आरजू को बेहद करीबी से हार का सामना करना पड़ा। दोनों मुक्केबाजों ने दूरी बनाकर रखते हुए शुरुआत से ही अटैक किया, हालांकि तीन राउंड के बाद आरजू को 2-3 के स्पलिट निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: 78 रन पर सिमटी विराट सेना तो माइकल वॉन ने लिये मजे, कोहली को लेकर मारा ताना

इस बीच 50 किग्रा भारवर्ग में देविका और 66 किग्रा भारवर्ग में सुप्रिया को अपने सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और तीनों मुक्केबाजों को सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं जूनियर वर्ग के पुरुष मुक्केबाजों में रोहित चामोली (48kg) और भरत जून (+81kg) ने पिछले 4 मैचों से चली आ रही जीत के क्रम को कायम रखा और फाइनल में जगह बना ली है।

वहीं पर दूसरी ओर अंकुश (66kg) को अपने सेमीफाइनल मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिये पहले ही इस चैम्पियनशिप में मेडल पक्का कर चुके 9 युवा मुक्केबाज जिसमें 4 महिला बॉक्सर भी शामिल हैं खेल के छठे दिन फाइनल में जगह बनाने के लिये उतरेंगे।

और पढ़ें: हेडिंग्ले में कोहली का खराब फैसला या भारत की शर्मनाक बल्लेबाजी, जानें किस कारण 78 पर सिमटी विराट सेना

गौरतलब है कि एशियन जूनियर एंड यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार है जब यूथ और जूनियर वर्ग के मैच एक समय में एक साथ आयोजित कराये जा रहे हैं। भारत की ओर से यूथ वर्ग में 25 मुक्केबाज (13 पुरुष, 12 महिला) और जूनियर वर्ग में 26 मुक्केबाज (13 पुरुष, 13 महिला) भाग लेने पहुंचे हैं, जिसमें से 29 मुक्केबाजों ने अब तक देश के लिये पदक पक्का कर लिया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को भारत की ओर से पुरुषों में वंशज (64 किग्रा), दक्ष (67 किग्रा), विशाल (80 किग्रा), अभिमन्यु (92 किग्रा) और अमन सिंह बिष्ट (+92 किग्रा) एक्शन में दिखाई देंगे, जबकि सिमरन वर्मा (52 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), प्रीति दहिया ( 60 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) युवा महिला वर्ग में लड़ेंगी।

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 22:19 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+