For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

78 रन पर सिमटी विराट सेना तो माइकल वॉन ने लिये मजे, कोहली को लेकर मारा ताना

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर भारतीय टीम 19 साल बाद पहली बार मैच खेलने उतरी है। साल 2002 में इस मैदान पर आखिरी बार खेलती नजर आयी भारतीय टीम के लिये पहले दिन टॉस को छोड़कर अब तक कुछ भी पक्ष में नही गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को उनके कप्तानी करियर में पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टॉस में जीत हासिल हुई, जिसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि विराट सेना के लिये यह फैसला बिल्कुल सही साबित नहीं हुआ और महज 40.4 ओवर में पूरी भारतीय टीम सिर्फ 78 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

IND vs ENG: Michael Vaughan reacts to Team India's Poor Performance on Day 1 | वनइंडिया हिंदी

इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटर्न ने 3-3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर ऑली रॉबिन्सन और सैम करन ने 2-2 विकेट चटकाये। वहीं चायकाल के समय तक इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोये 21 रन बना लिये हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पहले दिन के दोनों सेशन में जीत हासिल कर भारत को अभी तक पीछे छोड़ा है।

और पढ़ें: हेडिंग्ले में कोहली का खराब फैसला या भारत की शर्मनाक बल्लेबाजी, जानें किस कारण 78 पर सिमटी विराट सेना

जहां भारतीय टीम के इस खराब प्रदर्शन पर फैन्स निराश नजर आ रहे हैं तो वहीं पर इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली पर निशाना साधा और भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर मजे लिये हैं। माइकल वॉन ने भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी पर मजे लेते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि टॉस में हार हमारे लिये काफी बेहतरीन साबित हुआ है।

उन्होंने लिखा कि भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी का शुक्रिया, ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड के लिये टॉस हारना अच्छी खबर थी।

विराट कोहली ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच से पहले कभी भी इंग्लैंड की सरजमीं पर कोई टॉस नहीं जीता था और उसे लगातार 8 बार हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विराट कोहली के लिये विदेशी सरजमीं पर टॉस जीतना भारत को रास नहीं आ रहा है और वो हर बार टेस्ट क्रिकेट में अपना न्यूनतम स्कोर बना रही है। कोहली ने इससे पहले पिछले साल मेलबर्न में खेले गये पिंक बॉल टेस्ट मैच में टॉस जीता था और दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम महज 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी और अपने इतिहास के सबसे न्यूनतम स्कोर हासिल किया था।

और पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले में एक बार फिर जेम्स के सामने बेबस हुए कोहली, एंडरसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वहीं पर जब हेडिंग्ले के मैदान पर कोहली ने टॉस जीता तो भारत ने अपने टेस्ट इतिहास का नौंवा न्यूनतम स्कोर बनाया और 78 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम के बल्लेबाज इस मैच में गेंद को समझने में नाकाम रहे और एंडरसन की एक जैसी गेंद पर अपने टॉप 3 बल्लेबाजों का विकेट खोया। भारत के लिये केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने बाहर निकलती गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की और लगभग एक लेंथ और लाइन पर फेंकी गई गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया।

वहीं पर लंच के बाद जब बल्लेबाज खेलने आये तो लगा जैसे वो जल्दबाजी में हैं और विराट सेना ने आखिरी 6 विकेट महज 22 रन और 27 मिनट के अंदर खो दिये। इंग्लैंड के लिये सैम करन और क्रेग ओवरटर्न ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर मैच में दो बार हैट्रिक लेने का मौका बनाया। भले ही यह गेंदबाज हैट्रिक लेने में कामयाब न हुए हों लेकिन विराट सेना को बैकफुट पर धकेलने का काम कर दिया है।

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 20:29 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+