For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: जापानी बॉक्सर के सामने ढेर हुए विकास कृष्णनन, राउंड 32 से हुए बाहर

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान में खेले जा रहे ओलंपिक के 32वें संस्करण का आगाज शनिवार को पहले दिन के साथ हुआ जहां पर भारतीय टीम के लिये वेटलिफ्टिंग के 49 किग्रा भारवर्ग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में टीम का खाता खोला। इस बीच भारत के लिये कई खेलों में खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर पदक की उम्मीदों को बरकरार रखा है। वहीं पर शनिवार को बॉक्सिंग में भारत के 29 वर्षीय विकास कृष्णनन ने जापान के मेहाश ओकाजावा के सामने वेल्टरवेट मुकाबले में उतरे। राउंड 32 के इस मुकाबले में जापानी बॉक्सर ने भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णनन की एकतरफा धुलाई की और 5-0 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में चिराग-सात्विक की जोड़ी का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच जीता

जापान के ओकाजावा ने कोकुगिकान एरिना में खेले गये राउंड 32 के इस मैच के पहले राउंड में सभी जज से 10 अंक हासिल किये तो वहीं पर विकास कृष्णनन को हर जज की ओर से 9 अंक मिले। इसके चलते विकास कृष्णनन पहले ही राउंड में काफी पीछे रह गये। ऐसा ही कुछ नतीजा विकास कृष्णनन को दूसरे राउंड में भी देखने को मिला।

और पढ़ें: Tokyo 2020: सुरिथा मुखर्जी की विजयी शुरुआत, ओलंपिक में पदक की उम्मीदें बरकरार

जापानी बॉक्सर ने विकास कृष्णनन को दूसरे राउंड में जबरदस्त तरीके से पीटा जिसके चलते आखिरी पलों तक आते-आते विकास की आंख के पास कट लग गया और उनके लिये वापसी करना लगभग नामुमकिन हो गया। ऐसे में कृष्णनन के पास जीत के लिये बस ही एक रास्ता बचा था और वो था कि तीसरे राउंड में जापानी बॉक्सर को पूरी तरह से ढेर कर दे।

हालांकि तीसरे राउंड में ऐसा कुछ भी बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला और जापानी बॉक्सर ने हर विभाग में पीछे छोड़ दिया और विकास कृष्णनन को हराकर ओलंपिक से बाहर कर दिया। इसके साथ ही ओकाजावा राउंड 16 में एडवांस कर गये हैं। विकास कृष्णनन को 5-0 से हार का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि बॉक्सिंग में अब रविवार को भारत की मैरी कॉम और मनीष कौशिक पदक के लिये अपनी दावेदारी पेश करते नजर आयेंगे।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 18:31 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+