नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी में दिग्गज महिला खिलाड़ी एमसी मैरी कॉम को भारतीय मुक्केबाजी संघ ने बड़ा झटका दिया है। बीएफआई ने मैरी कॉम को विश्व चैम्पियनशिप के बाद ओलम्पिक क्वालिफायर में बिना ट्रॉयल्स सीधे एंट्री देने की बात से यू-टर्न ले लिया है। बीएफआई ने एमसी मैरी कॉम को ट्रॉयल्स में खेलने के लिये बाध्य करते हुए कहा कि ओलिम्पिक क्वॉलीफायर के लिए पांच सिंतबर को हुई बैठक में जो नियम बनाए गए थे, उन्हीं का पालन होगा।
बीएफआई के इस बयान का सीधा मतलब है कि अब मैरी कॉम को चीन में होने वाले ओलम्पिक क्वॉलीफायर के लिए ट्रायल्स की अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा।
गौरतलब है कि इस साल महिला विश्व चैम्पियनशिप में 51 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद जब मैरी कॉम वापस भारत लौटी थी तब बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा था कि मैरी कॉम को सीधे ओलिम्पिक क्वॉलिफायर्स में भेजा जायेगा, उन्हें ट्रॉयल्स से गुजरने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने विश्व कप की हार के लिये चयनकर्ताओं को लताड़ा, पंत-शंकर के चयन पर मैनेजमेंट को फटकारा
मैरी कॉम ने इस साल 3 से 13 अक्टूबर के बीच रूस में हुई महिला विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। हालांकि बीएफआई अध्यक्ष की यह बात पांच सितंबर को जारी किए गए नियमों के खिलाफ थी क्योंकि इसके तहत विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही बिना ट्रॉयल्स दिये सीधे ओलिम्पिक क्वालिफॉयर्स में एंट्री मिलती है बाकियों को ट्रॉयल्स से होकर गुजरना पड़ता है।
मैरी कॉम के कांस्य जीतने के बाद भी बीएफआई अध्यक्ष ने उन्हें सीधे चीन में होने वाले क्वालीफायर में भेजने की बात कही थी, जिसपर निकहत जरीन और पिंकी रानी ने भारी ऐतराज जताया था।
और पढ़ें: 2nd ODI, IND vs WI: आंकड़ों में देखें आखिर क्यों विशाखापट्टनम के किंग हैं विराट कोहली
आपको बता दें कि विश्व चैम्पियनशिप में भारत का कोई भी मुक्केबाज फाइनल में नहीं पहुंच सका था, उसके लिए ट्रायल्स होंगी जिनमें चार मुक्केबाज हिस्सा लेंगी।
ट्रायल्स में यह चार मुक्केबाज कौन होंगी, बीएफआई ने इसके भी नियम बताए हैं।
बीएफआई के बयान के मुताबिक, 'एआईबीए विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली, नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली और प्रशिक्षकों तथा चयन समिति द्वारा चुनी गई शीर्ष मुक्केबाज ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी।'
और पढ़ें: जामिया में मचे बवाल पर गौतम गंभीर का सवाल, कहा- लाठीचार्ज गलत पर पत्थरबाजी कैसे सही
वहीं सभी पांचों वर्ग की ट्रायल्स में चौथा खिलाड़ी कौन होगा उसके लिए चयन समिति 21 दिसंबर को बैठक कर फैसला लेगी। ट्रायल्स का आयोजन 27-28 दिसंबर को किया जाएगा।