T20 विश्व कप की मेजबानी पर अगले महीने होगा फैसला, ICC ने BCCI को दिया अतिरिक्त समय
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 10 जून को समाप्त हुई मीटिंग में इसे अगले महीने तक के लिये टाल दिया है। आईसीसी ने बुधवार को हुई बैठक में पुरुष और महिला टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला लेने के लिये आपातकाल प्लान तैयार करने को कहा है। हालांकि इसके आयोजन को लेकर अभी भी कुछ फाइनल नहीं हो सका है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई बड़े टूर्नामेंट टाले जा चुके हैं, जिसके कारण अक्टूबर-नवंबर में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आईसीसी ने बैठक के बाद कहा कि वह अभी इस घातक वायरस के चलते तेजी से बदल रही स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करना चाहती है और उसी के बाद अगले महीने इस टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला ले सकेगी।
और पढ़ें: कप्तान कोहली से मजे लेना जडेजा को पड़ गया भरी, विराट ने कर दिया ट्रोल
आईसीसी इसके लिये सरकार सहित प्रमुख हितधारकों के साथ काम करने के लिये हितधारकों का पता लगा रही है, और जानने की कोशिश कर रही है कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कैसे इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है।
साल 2021 में होने वाले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी अगले महीने तक फैसला लिया जाएगा। आईसीसी बोर्ड ने साथ ही कहा कि इसके लिए योजना तय शेड्यूल के मुताबिक जारी रहेंगी।
और पढ़ें: कोरोना में कंगाल हुई ऑस्ट्रेलिया की यह महिला खिलाड़ी, बन गई पॉर्नस्टार, कमा रही लाखों रुपये
गौरतलब है कि इस बीच आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप की मेजबानी को लेकर टैक्स रिलैक्सेशन के लिये अतिरिक्त समय दिया है। अब आईसीसी ने बीसीसीआई को दिसंबर 2020 तक के लिये अतिरिक्त समय दिया है जिसके बाद ही विश्व कप के भविष्य पर ही फैसला लिया जा सकेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
