Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS, Preview: हार का बदला लेने वानखेड़े में उतरेगी विराट सेना, सामने होगी कंगारूओं की चुनौती


नई दिल्ली। श्रीलंका को नये साल में अपने घर पर धूल चटाने के बाद भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस सीरीज के साथ विराट सेना पिछली बार की हार का बदला लेना चाहेगी। पिछले साल भारत दौरे पर आई कंगारू टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम आज के मुकाबले काफी कमजोर थी और भारत ने भी शुरुआती 2 मैचों में जीत हासिल कर इस बात को काफी हद तक सही साबित कर दिया था।

और पढ़ें: INDvAUS: टिम पेन के चैलेंज पर विराट कोहली ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पिंक बॉल टेस्ट पर जानें क्या बोले

हालांकि एरॉन फिंच की कप्तानी वाली टीम ने तीसरे मैच में वापसी की और अगले 3 मैचों में लगातार जीत हासिल कर भारत को सीरीज में 3-2 से पटखनी दी। जहां एरॉन फिंच एक बार फिर 2019 की कहानी दोहराने के बारे में सोच रहे होंगे वहीं विराट कोहली पिछले दौरे की बुरी यादों को भुलाने के लिये इस सीरीज में जीत की तलाश में उतरेंगे।

और पढ़ें: IND vs AUS: वानखेड़े वनडे से पहले विराट कोहली ने सुलझाई सलामी बल्लेबाजों की गुत्थी, जानें क्या बोले

पहले से मजबूत है यह कंगारू टीम

पहले से मजबूत है यह कंगारू टीम

मंगलवार से शुरु हो रही इस वनडे सीरीज के पहला मैच में दोनों ही टीमों के लिये जीत बेहद जरूरी है। दोनों ही टीमें पहले मैच में जीत हासिल कर विरोधी टीम पर बाकी सीरीज के लिये दबाव डालना चाहेंगी। हालांकि सीरीज में फेवरिट भारतीय टीम को इस बार पहले से ज्यादा मजबूत ऑस्ट्रलियाई टीम का सामना करना है।

पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के पास स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी नहीं थे लेकिन इस बार यह दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं टीम में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे मार्नस लाबुशाने भी अपना डेब्यू करने वाले हैं, ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया का सीक्रेट वेपन साबित हो सकते हैं।

भारत को हराने के बाद अब तक शानदार रहा है सफर

भारत को हराने के बाद अब तक शानदार रहा है सफर

घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सूपड़ा किया है जिसकी वजह से टीम आत्म-विश्वास से लबरेज है वहीं टीम में वो सदस्य भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले दौरे पर भारत को हराने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत के खिलाफ पिछले साल जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, फिर एशेज को बचाने में सफल रहे और समर सीजन में अपने घर में कमाल कर दिया।

विश्व कप के बाद पहली बार भारत के सामने असली चुनौती

विश्व कप के बाद पहली बार भारत के सामने असली चुनौती

वहीं भारतीय टीम के लिहाज से देखा जाये तो विश्व कप के बाद यह पहली सीरीज है जिसमें भारत की काबिलियत के हिसाब से टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने भी अब तक अच्छा खेल दिखाया है, उसने वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और श्रीलंका को जरूर हराया पर इनमें से कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया जितनी मजबूत नहीं थी। ऐसे में भारत के लिये यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी।

हर विभाग में मजबूत है भारतीय टीम

हर विभाग में मजबूत है भारतीय टीम

भारत इस समय हर विभाग में दमदार है, न सिर्फ उसका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है बल्कि बल्लेबाजी भी विस्फोटक है। अगर शुरु के बल्लेबाज रन बनाने में विफल रहते हैं तो भी मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, केदार जाधव और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी है जो लगातार मध्यक्रम में रन बना रहे हैं।

टीम में हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे को शामिल किया गया है, उम्मीद है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी भूमिका पर खरा उतरेंगे।

गेंदबाजों के बीच होगा ड्रीम मुकाबला

गेंदबाजों के बीच होगा ड्रीम मुकाबला

गेंदबाजी में भारत के पास जहां जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी है जिनके सामने बल्लेबाजों को रन बनाने में पसीना आ जाता है वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास भी पैट कमिस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और केन रिचर्डसन जैसे गेंदबाज हैं जिन्होंने मजबूत से मजबूत बल्लेबाजी क्रम को तोड़ दिया है।

स्पिन में भारत के पास कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल है लेकिन टीम संयोजन को देखते हुए यह देखना होगा कि कोहली किस गेंदबाज के साथ जायेंगे, क्योंकि दूसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में रविंद्र जडेजा का चुना जाना लगभग तय है।

इनमें से हो सकती है टीमें

इनमें से हो सकती है टीमें

टीमें (संभावित) :-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन अगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, केन रिचर्डसन, डी आर्की शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

Story first published: Monday, January 13, 2020, 22:28 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+