For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs ENG: 2019 खत्म होने से पहले जेम्स एंडरसन ने बनाया 9-9-9 का ये अनोखा रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड टीम के लिये पहले मैच में मैदान पर उतरते ही तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया और अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर बॉक्सिंग डे से शुरु हुए पहले टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच के दौरान जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

और पढ़ें: 2nd Test, AUS vs NZ: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, स्मिथ ने ग्रैग चैपल को पछाड़ा

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट देखें तो जेम्स एंडरसन के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने अब तक 135 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श तीसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 132 टेस्ट मैच खेले थे।

और पढ़ें: ICC रैंकिंग पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, जानें क्योंं कहा- कचड़ा है यह सिस्टम

हालांकि इस मैच के दौरान जेम्स एंडरसन के साथ नौ नंबर का एक अजीब संयोग देखने को मिला। आइये एक नजर उस पर भी डालते हैं:

150 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले नौंवे खिलाड़ी बने जेम्स एंडरसन

150 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले नौंवे खिलाड़ी बने जेम्स एंडरसन

एशेज सीरीज के दौरान पहले मैच में चोटिल होने के बाद लगातार टीम से बाहर चल रहे जेम्स एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी की और अपना 150वां टेस्ट मैच खेला। जेम्स एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच एशेज सीरीज के दौरान खेला था जहां पहले मैच में सिर्फ 12 ओवर गेंदबाजी करने के बाद वह चोटिल होकर मैच से बाहर हो गये थे।

वहीं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो जेम्स एंडरसन से पहले दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, भारत के सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी इस सूची में पहले ही जगह बना चुके हैं।

अपने करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने 200, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ दोनों ने 168, जैक कैलिस ने 166, शिवनारायण चंद्रपाल और राहुल द्रविड़ दोनों ने 164, एलिस्टर कुक ने 161 और एलन बोर्डर ने 156 टेस्ट मैच खेले हैं। जेम्स एंडरसन ने इस लिस्ट में 150 टेस्ट मैच खेलकर नौंवा स्थान हासिल किया हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नौंवे नंबर पर पहुंचे जेम्स एंडरसन

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नौंवे नंबर पर पहुंचे जेम्स एंडरसन

इतना ही नहीं जेम्स एंडरसन ने एक और खास मुकाम हासिल किया। डीन एल्गर को पहली गेंद पर आउट करने के बाद जेम्स एंडरसन के टेस्ट क्रिकेट में 576 विकेट हो गये हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में यहां पर भी नौंवे स्थान पर काबिज हो गये।

जेम्स एंडरसन ने 20 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था और वह 2021 की एशेज सीरीज तक इंग्लैंड के लिये खेलना जारी रखना चाहते हैं।

नौंवा मौका जब सीरीज की पहली गेंद पर आउट हुआ खिलाड़ी

नौंवा मौका जब सीरीज की पहली गेंद पर आउट हुआ खिलाड़ी

लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जेम्स एंडरसन ने बेहतरीन शुरुआत की और डीन एल्गर को मैच की पहली ही गेंद पर आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। टेस्ट क्रिकेट में यह नौंवा मौका था जब सीरीज की पहली ही गेंद पर कोई बल्लेबाज वापस पवेलियन लौट गया है।

डीन एल्गर से पहले इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ और स्टैन वर्थिंगटन, दक्षिण अफ्रीका के जिमी कुक, बांग्लादेश के हनान सरकार, भारत के वसीम जाफर, न्यूजीलैंड के टिम मैकिनटोश और भारत के केएल राहुल किसी टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे थे।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के हनान सरकार दो बार सीरीज की पहली गेंद पर आउट हुए हैं, संयोग से दोनों अवसरों पर विपक्ष में वेस्टइंडीज की टीम और गेंदबाज पेड्रो कॉलिन्स ही मौजूद थे।

Story first published: Thursday, December 26, 2019, 17:29 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+