ICC ने 10 जून तक टाला T20 विश्व कप के भविष्य का फैसला, IPL 2020 पर भी सांसे अटकी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच कई बड़े खेल टूर्नामेंट को टाला जा चुका है। क्रिकेट को दोबारा शुरु करने और भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गुरुवार (28 मई) को आईसीसी सदस्यों के साथ मीटिंग की जिसमें इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर फैसला होना था। हालांकि आईसीसी ने फिलहाल T20 विश्व कप समेत इस मीटिंग मेंं लिये जाने वाले सभी फैसलों को 10 जून तक के लिये टाल दिया है।

गुरुवार को आईसीसी बोर्ड की टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक हुई, जिसमें इन सभी मुद्दों पर 10 जून को फैसला करने की बात कही गई।

और पढ़ें: सौरव गांगुली के लिये आई अच्छी खबर, शशांक मनोहर की कुर्सी जाना हुआ तय

आईसीसी ने बोर्ड की टेलिकॉन्फ्रेंस के बाद कहा, 'बोर्ड आईसीसी प्रबंधन से आग्रह करता है कि वे कोविड-19 महामारी के कारण लगातार बदल रही जन स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए विभिन्न आपात विकल्पों को लेकर संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा जारी रखे।'

गौरतलब है कि जहां पर अन्य क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप को स्थगित करने पर आपना समर्थन दिया है वहीं पर पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि वह इसे टालने के पक्ष में नहीं है, साथ ही वह आईपीएल जैसे किसी भी घरेलू टूर्नामेंट के लिये अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट को टालने के पक्ष में नहीं है।

और पढ़ें: IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिये जारी हुआ शेड्यूल, एडिलेड में होगा डे-नाइट मैच

उल्लेखनीय है कि विश्व कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित है, हालांकि कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 टीमों की मेजबानी और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि टी20 विश्व कप को अगले साल तक के लिये स्थगित कर दिया जायेगा और इस विंडो का इस्तेमाल फिलहाल अनिश्चितकालीन समय के लिये स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 21:01 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+