For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd ODI: वनडे इतिहास के 48 साल में पहली बार हुआ ऐसा, अनचाहे रिकॉर्ड का शिकार हुए विराट-पोलार्ड

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम के मैदान पर हुए दूसरे वनडे मैच में विराट सेना ने कैरिबियाई टीम को 107 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (159) और केएल राहुल (102) ने पहले विकेट के लिये 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की और निर्धारित 50 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में कैरिबियाई टीम 280 रनों पर ऑल आउट हो गई।

हालांकि इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था। इस मैच में जहां पहले कप्तान विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट हो गये तो वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड भी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: 2nd ODI, IND vs WI: वनडे में दूसरी हैट्रिक लेने के बाद जानें क्या बोले कुलदीप यादव

वनडे क्रिकेट के 48 सालों में यह पहली बार हुआ है जब दोनों टीम के कप्तान गोल्डन डक का शिकार हुये हों। भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 6 साल पहले आखिरी बार गोल्डन डक का शिकार हुये थे।

भारतीय पारी में पहले विकेट के लिये 227 रनों की साझेदारी के बाद कप्तान विराट कोहली क्रीज पर उतरे। गेंदबाजी करने आये कायरन पोलार्ड ने भारतीय कप्तान को स्लो बाउंसर फेंकी। रफ्तार से चूकने के बाद विराट कोहली जल्दी शॉट खेल गए और मिडविकेट पर खड़े रोस्टन चेज को आसान सा कैच पकड़ा दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: 10 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल से कमाया है सबसे ज्यादा पैसा, नंबर 1 को देखकर चौंक जायेंगे आप

वहीं दूसरी पारी में जब वेस्टइंडीज की टीम के लिये निकोलस पूरन 47 गेंद पर 75 रन की पारी खेलकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे तब कप्तान पोलार्ड मैदान पर उतरे। अपनी पहली ही गेंद का सामना करने उतरे, गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई और पोलार्ड ने इसे दूर से खेलने का प्रयास किया और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। विकेट के पीछे पंत ने कोई गलती नहीं की और अपनी पहली ही गेंद पर वह आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: 2nd ODI, IND vs WI: आंकड़ों में देखें आखिर क्यों विशाखापट्टनम के किंग हैं विराट कोहली

भारत के लिए यह विकेट काफी महत्वपूर्ण रहा और उसने मैच में वापसी कर ली। वेस्ट इंडीज ने चेन्नै में भारत को 8 विकेट से हराया था। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, December 19, 2019, 8:13 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+