
रोस टेलर ने जड़ा अर्धशतक, लैथम के साथ संभाली कीवी पारी
इंग्लैंड की टीम ने हैमिल्टन के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के फैसले को सही साबित करते हुए स्टुअर्ट ब्रोड ने महज 16 रन के स्कोर पर जीत रावल को वापस पवेलियन भेज दिया। कप्तान केन विलियमसन भी कुछ नहीं कर पाये और टीम के लिये सिर्फ 4 रन बनाकर वापस लौट। हालांकि यहां पर रोस टेलर ने लैथम का बखूबी साथ दिया और तीसरी विकेट के लिये 116 रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड की टीम की वापसी कराई।
हालांकि क्रिस वोक्स ने रोस टेलर को आउट कर न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका दिया। दिन का खेल खत्म होने तक टॉम लैथम के शतक और रोस टेलर के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर खेल रही है। हालांकि मैच में टी ब्रेक के बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो पाया।

लैथम के नाम हुआ खास रिकॉर्ड
टॉम लैथम ने चाय से पहले जो रूट की गेंद पर चौका लगाकर अपने करियर का 11वां शतक पूरा किया। जिसके साथ वही न्यूजीलैंड के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गये। इस लिस्ट में केन विलियमसन 20 शतक के साथ टॉप पर काबिज हैं। लैथम अब तक 164 गेंद खेल चुके हैं और 15 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर खेल रहे हैं।

स्टोक्स की गलती से लैथम ने ठोंका शतक
इंग्लैंड की ओर से आज फील्डिंग में भी कुछ गलतियां देखी गई। बेन स्टोक्स ने 66 रन के निजी स्कोर पर लैथम को कैच छोड़ा था जिसके चलते लैथम ने अपना 11वां शतक लगा दिया। हालांकि दूसरी स्लिप में खड़े जो रूट ने कोई गलती नहीं की और न्यूजीलैंड के तीनों कैच को पकड़ा। वहीं बेन स्टोक्स आज सिर्फ 2 ओवर डालने के बाद आगे गेंदबाजी नहीं कर पाये। उनके बायें घुटने में दर्द हुआ और अब देखना होगा कि वह आगे गेंदबाजी कर सकेंगे या नहीं ।


Click it and Unblock the Notifications
