IPL 2019 : बड़ी खबर आई सामने, धोनी के बाद यह खिलाड़ी हो सकता है चेन्नई का कप्तान
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) की माैजूदगी चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) के लिए कितनी अहम है, इससे हर कोई अच्छे से वाकिफ है। धोनी टीम को अपनी कप्तानी में तीन बार चैंपियन भी बना चुके हैं और इस सीजन में भी टीम को प्लेऑफ में जा चुके हैं। धोनी के बाहर होते ही टीम कमजोर पड़ जाती है और ऐसा इस सीजन में देखने को भी मिला, जब उनकी गैरमाैजूदगी में टीम 2 मैच हार गई। धोनी की बढ़ती उम्र और पूरी तरह से फिट न रह पाना मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह उनका आखिरी सीजन भी हो सकता है। ऐसे में अब चेन्नई का अगला कप्तान काैन हो सकता है, इसका नाम भी सामने आ चुका है।

यह हो सकता है कप्तान
चेन्नई फैंस के लिए यह बड़ा सवाल है कि धोनी के आईपीएल छोड़ देने के बाद कप्तानी काैन संभालेगा तो इसमें जिस खिलाड़ी का नाम आ रहा है वो हैं सुरेश रैना। जी हां, रैना ने खुद इस बात के साफ-साफ संकेत दिए हैं कि धोनी के आईपीएल छोड़ देने के बाद वह टीम की कमान संभाल सकते हैं। रैना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच के बाद एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ साल में बतौर बल्लेबाज और टीम मेंटर के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके संन्यास लेने पर शायद मैं कप्तानी कर सकता हूं लेकिन जब तक वह चाहें चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे। आप उन्हें और चेन्नई को जानते हैं।
IPL 2019 : धोनी ने बताया कैसे उनका नाम पड़ा 'थाला' और क्या है इसका मतलब

धोनी को बतौर कप्तान खोना कोई मसला नहीं
यह पूछने पर कि धोनी की गैर मौजूदगी में कप्तानी करना कितना मुश्किल था। इसपर रैना ने कहा, 'धोनी को बतौर कप्तान खोना कोई मसला नहीं है, लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके नहीं होने से मुश्किल होती है। हैदराबाद और मुंबई के खिलाफ यही हुआ।' रैना ने धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि धोनी जब क्रीज पर होते हैं, तो विरोधी टीमें वैसे ही दबाव में आ जाती हैं। वह नहीं होते तो उससे पड़ने वाला फर्क हम सभी ने देखा है।
IPL 2019: चेन्नई के लिए अगला सीजन खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान

धोनी खुद कह चुके हैं यह बात
बता दें कि चेन्नई को 2010, 2011 और 2018 का सीजन जीताने वाले धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। वहीं, खुद धोनी ने भी एक बयान में कहा है कि अगर चेन्नई की टीम मुझे अगले आईपीएल से पहले होने वाले ऑक्शन में खरीदती है तो यह मेरा डिमोशन होगा।धोनी ने कहा, 'चेन्नई को मुझे अगली बार रिटेन करना चाहिए, लगता है इसके लिए मुझे टीम के मालिकों से बात करनी होगी कि वो क्या फैसला लेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
