
चेन्नई के गाने का हिस्सा है 'थाला' नेम
धोनी ने फैंस के दिए निकनेम थाला पर भी बात करते हुए कहा कि इस तरह का निकनेम मिलना वाकई खास है। मुझे बहुत ही खास महसूस होता है। पहले मुझे नहीं मालूम था कि यह चेन्नई के गाने का हिस्सा है। मुझे जिस तरह से स्वीकार किया है बहुत बढ़िया है खासकर जिस तरह से उन्होंने (तमिलनाडू के लोगों ने) मुझे और पूरी टीम को सपोर्ट किया है।
दरिया किनारे बैठकर प्यार जता रहे विराट-अनुष्का का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

इसलिए कहते हैं 'थाला'
कहने को तो धोनी झारखंड की राजधानी रांची के निवासी हैं लेकिन जिस तरह से उनका जुड़ाव चेन्नई के साथ है उससे तो लगता है मानो वो चेन्नई के ही निवासी हो, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के कारण धोनी को चेन्नई में अपनेपन का अहसास होता है। तभी तो धोनी को चेन्नई के फैंस के द्वारा ‘थाला' यानि लीडर या कप्तान कहा जाता है। तमिल में किसी टीम के लीडर को थाला कहा जाता है, ऐसे में धोनी चेन्नई के फैंस के बीच एमएस धोनी से ज्यादा थाला के नाम से मशहूर हैं।
|
फैंस का किया शुक्रिया
चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चिदंबरम में इस टूर्नामेंट का आखिरी मैच खेला। चेन्नई का अब लीग का आखिरी मुकाबला 5 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मोहाली में होना है। चिदंबरम में आखिरी मैच खेलने के बाद धोनी ने अपने फैंस का शुक्रिया भी किया। चेन्नई ने अपने होमग्राउंड में 7 मैच खेले, जिसमें उसे सिर्फ 1 मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली। चेन्नई 13 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। ऐसे में पिछली बार की चैंपियन यह टीम इस बार भी जीत की दावेदार नजर आ रही है।
IPL 2019: चेन्नई के लिए अगला सीजन खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान


Click it and Unblock the Notifications
