3rd ODI, IND vs WI: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से दीपक चाहर बाहर, शामिल हुआ यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों के वनडे सीरीज के आखिरी मैच से पहले विराट सेना को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में हुए दूसरे टी20 मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर आखरी मैच से बाहर हो गये हैं। भारतीय टीम ने अब उनकी जगह नवदीप सैनी को शामिल किया गया है। नवदीप सैनी चोट से वापसी करने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुए है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। बीसीसीआई ने गुरुवार को बयान जारी कर दीपक चाहर के बाहर होने की जानकारी दी है।
और पढ़ें: 2nd ODI, IND vs WI: कायरन पोलार्ड ने बताया विशाखापट्टनम में आखिर क्यों मिली हार, जानें क्या बोले
बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा,' दीपक (चाहर) ने बुधवार को खेले गये दूसरे एकदिवसीय के बाद पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की। बीसीसीआई के चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद पूरी तरह से ठीक होने के लिए आराम की सलाह दी है।'
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि दीपक चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच से बाहर हो गये हैं। उन्होंने आगे बताया कि दीपक चाहर की जगह नवदीप सैनी को शामिल किया है।
और पढ़ें: IPL Auction 2020 Live: पहले सेशन में पैट कमिंस, मैक्सवेल और मॉरिस ने मारी बाजी, इतने में बिके
तीसरे एकदिवसीय के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
