For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs NZ: कौन है सिडनी टेस्ट में शामिल होने वाला यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जारी है और पहले मैच की तरह इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहली पारी में खेलते हुए जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया वहीं जवाब में कीवी टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 44 रन पर 2 विकेट खो दिये हैं। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच के लिये कंगारू टीम में बदलाव की घोषणा कर दी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिये लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन को अपनी टीम में शामिल किया है। मिशेल स्वेप्सन अगर अंतिम 11 में जगह बना पाने में कामयाब होते हैं तो यह उनका डेब्यू मैच होगा।

और पढ़ें: SA vs ENG: एंडरसन के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने स्वेप्सन के टीम में चयन की जानकारी देते हुए कहा की उन्हें शेफील्ड शील्ड में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम में मौका दिया जा रहा है।

26 साल के मिशेल स्वेप्सन ने शेफील्ड शील्ड में खेले गये 6 मैचों में 12 विकेट चटकाये हैं जिसके बाद सीए ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका दिया है।

सीए की घोषणा के बाद यह लेग स्पिन गेंदबाज दूसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास के दौरान टीम से जुड़ा। सिडनी में होने वाले तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, कारण है इस मैदान पर धीमी गति के गेंदबाजों को मदद का मिलना।

और पढ़ें: क्रिसमस के बहाने मलिक ने टीम इंडिया पर कसा तंज, ट्विटर पर मिला उसी अंदाज में जवाब

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, 'सिडनी टेस्ट में परिस्थितियों को देखते हुए हमारे पास 2 स्पेश्लिस्ट स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरने का विकल्प होगा। इसलिये हम स्वेप्सन को टीम में शामिल कर रहे हैं।'

स्वेप्सन को साल 2017 में भारत और बांग्लादेश के दौरे पर टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था। वह अपने करियर में अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में एकमात्र टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए दो विकेट लिए थे।

और पढ़ें: SA vs ENG: 2019 खत्म होने से पहले जेम्स एंडरसन ने बनाया 9-9-9 का ये अनोखा रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट तीन जनवरी से खेला जाएगा। आस्ट्रेलिाई टीम पर्थ में पहला टेस्ट 296 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 13:55 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+