For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

30 साल के अंतर में 3 जुलाई को पैदा हुए 5 क्रिकेटर, जिन्होंने मिलकर लिए 1090 टेस्ट विकेट

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के महान ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का आज यानी 3 जुलाई को 40वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 417 विकेट लिए हैं जो उनको देश का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला ऑफ स्पिनर बनाता है। वे अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर और ओवरऑल मामले में देश के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

वैसे 3 जुलाई का दिन केवल देश के ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खास है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खास है 3 जुलाई का दिन-

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खास है 3 जुलाई का दिन-

इसी दिन न्यूजीलैंड के महानतम क्रिकेटर सर रिचर्ड हेडली का जन्म (1951) हुआ था। हेडली के नाम 431 टेस्ट विकेट हैं। और इसी दिन न्यूजीलैंड के एक और गेंदबाज ईवन चैटफील्ड (1950) का भी जन्म हुआ था।

गांगुली XI बनाम कोहली XI- चोपड़ा ने कराया दो धाकड़ टीमों में मुकाबला, कौन होगा विजेता

हेडली और चैटफील्ड मिलकर न्यूजीलैंड की बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते थे। चैटफील्ड के नाम पर 123 टेस्ट विकेट हैं।

आपस में मिलाकर 1090 टेस्ट विकेट लिए-

आपस में मिलाकर 1090 टेस्ट विकेट लिए-

दिलचस्प बात यह है कि 3 जुलाई को जन्मे दो और क्रिकेटरों के विकेटों को भी शामिल कर लिया जाए तो इस दिन कुल 5 क्रिकेटरों का जन्म हुआ जिन्होंने आपस में मिलाकर 1090 टेस्ट विकेट लिए। इनमें सबसे बुजुर्ग चैटफील्ड हैं और सबसे युवा हरभजन सिंह हैं। चैटफील्ड और भज्जी (1980) के बीच 30 साल का अंतर है।

1952 में पाकिस्तान के क्रिकेटर वसीम राजा का जन्म हुआ था जिन्होंने 51 विकेट लिए। इसके बाद जिम्बाब्वे के एक्सप्रेस गति के गेंदबाज हेनरी ओलोंगा (1976) का जन्म हुआ जिन्होंने 68 विकेट टेस्ट में अपने नाम किए।

ये हैं 3 जुलाई को जन्में 5 मुख्य क्रिकेटर-

ये हैं 3 जुलाई को जन्में 5 मुख्य क्रिकेटर-

3 जुलाई को जन्में क्रिकेटरों और उनके विकेटों की लिस्ट इस प्रकार है-

1950: ईवन चैटफील्ड - 123 विकेट

1951: सर रिचर्ड हेडली - 431 विकेट

1952: वसीम राजा - 51 विकेट

1976: हेनरी ओलोंगा - 68 विकेट

1980: हरभजन सिंह - 417 विकेट

विराट कोहली से नहीं, पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों से अपनी तुलना चाहते हैं बाबर आजम

पांचों गेंदबाजों के आंकड़ों को मिलाकर ये है पूरी तस्वीर-

पांचों गेंदबाजों के आंकड़ों को मिलाकर ये है पूरी तस्वीर-

इन पांचों के आंकड़े आपस में मिला दिए जाए तो इन्होंने 11574 ओवर गेंदबाज की जिसमें 2434 ओवर मेडन फेंके और 31553 रन देकर 1090 विकेट लिए। इनका औसत 28.95 का रहा जो काफी प्रभावी है। स्ट्राइक रेट 63.71 का रहा और प्रति ओवर रन दर 2.73 की रही। इन्होंने 66 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया जबकि 15 बार एक ही मैच में 10 विकेट लिए। इनमें केवल एक ही गेंदबाज हैट्रिक ले पाया था, जो हरभजन सिंह थे। भज्जी ने कंगारूओं के खिलाफ 2001 में यह हैट्रिक ली थी।

Story first published: Friday, July 3, 2020, 12:44 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+