
क्रिकेट के लिये टाल दी शादी
इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के ऑलराउंडर खिलाड़ी टॉनी पाइगट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैच खेलने के लिये अपनी शादी को टाल दिया। लंदन में 4 जून 1958 को जन्मे एंथनी चार्ल्स शैकल्टन पाइगट ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में सिर्फ एक ही मैच खेला और वह भी अपनी शादी वाले दिन।
उल्लेखनीय है कि एंथनी अपनी शादी की तैयारियां कर रहे थे और न्यूजीलैंड दौरे पर खिलाड़ी के चोटिल होने के चलते टॉनी को दूसरे टेस्ट मैच के लिये बुला लिया गया है, जिसके बाद उन्होंने शादी टाल दी और मैच खेलने जा पहुंचे। 6 फुट 1 इंच लंबे इस खिलाड़ी ने अपने इकलौते मैच में नाबाद 8 रन बनाए और 2 विकेट झटके।

डेब्यू मैच ही बन गया आखिरी मैच
साल 1984 में इंग्लैंड की टीम को 4 टेस्ट मैच की सीरीज के लिये न्यूजीलैंड का दौरा करना था। पहले मैच में शामिल नहीं होने के चलते टॉनी की शादी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन होना तय था लेकिन तभी इंग्लैंड की टीम से उन्हें मौका मिला जिसके बाद उन्होंने शादी को टाल दिया। हालांकि इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को पारी और 132 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चटकाये 672 विकेट
इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 82 और 93 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉनी के लिये इंग्लैंड का उनका पहला मैच ही आखिरी भी बन गया। इसके बाद उन्हें दोबारा फिर कभी टीम में मौका नहीं मिला। इसके बाद टॉनी पाइगट ने काउंटी टीम ससेक्स के साथ करार किया और कई मैचों में अपनी तेज गेंजबाजी के दम पर टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने करियर में 260 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें कुल 672 विकेट अपने नाम किये।


Click it and Unblock the Notifications
