16 दिसंबर को ही क्यों शादी रचाएंगी सायना नेहवाल, खुद खोला राज
नई दिल्ली। खेल के मैदान में जब कोई खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करता है तो मैदान के बाहर बैठे करोड़ों दर्शक उसके दीवाने बन जाते हैं, उस स्टार की एक झलक पाने को बेसब्र दिखते हैं लेकिन उस स्टार की भी धड़कनें किसी न किसी के लिए धड़क रही होती हैं। ऐसे में हाल फिलहाल में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल की शादी की बातों ने तूल पकड़ा था, खबरें थी कि सायना इसी साल दिसंबर में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकती हैं। वहीं नेहवाल ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वो और पारुपल्ली कश्यप 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोच रहे हैं।
ये भी पढ़ें-जब एमएस धोनी के इस 'फरमान' से भावुक हो गए थे खलील अहमद, खुद खोला राज

इस तारीख के पीछे है ये वजहः
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए सायना नेहवाल ने कहा, '20 दिसंबर से मैं प्रीमियर बैडमिंटन लीग में व्यस्त हो जाऊंगी और उसके बाद टोक्यो गेम्स के लिए क्वालीफायर्स शुरु हो जाएंगे इसलिए 16 दिसंबर का ही दिन है जब हम शादी कर सकते हैं। बता दें कि भले ही इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया हो लेकिन फिर भी पिछले 10 सालों से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सायना ने कहा, 'साल 2007-08 में हमने बड़े टूर पर एक साथ यात्रा करना शुरु किया। हमने एक साथ टूर्नामेंट खेले, एक साथ ट्रेनिंग ली और एक दूसरे के मैचों को ज्यादा अहमियत देने लगे। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में किसी के करीब आना कठिन है लेकिन हम बड़ी आसानी से एक दूसरे के करीब आ गए।

बैडमिंनट कोर्ट से शादी तक पहुंचने वाली दूसरी जोड़ी:
बैडमिंटन के कोट से शादी के बंधन तक पहुंचने वाली यह दूसरी जोड़ी होगी। नेहवाल और कश्यप से पहले ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद शादी के बंधन में बंधने वाली भारतीय बैडमिंटन जोड़ी रही। हालांकि, यह शादी टिक नहीं पाई और शादी के 6 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

पीबीएल में लगी 80 लाख की बोलीः
पीबीएल सीरीज भी शुरू होने वाली है, ऐसे में सीजन-4 की इस नीलामी में साइना नेहवाल की पहली चरण में बोली नहीं लगी लेकिन उसके बाद अगले दौर में उन्हें पीवी सिंधु, श्रीकांत की रह ही 80 लाख का दाम मिला।
ये भी पढ़ें-पोंजी स्कीम के फेर में दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की मां ने गवां दिए 50 लाख
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
