For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सामने आई विराट-अनुष्का की बेटी की तस्वीर हुई वायरल, डिविलियर्स की पत्नी ने किया शेयर

Anushka Sharma & Virat Kohli's daughter Vamika turns 6 months old. See Viral pics | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उतनी अनुष्का शर्मा इसी साल जनवरी में पैरेंटस बने हैं। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर परिवार के साथ है जहां पर पूरी टीम साउथैम्पटन में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने पहुंची थी। फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम अपने परिवार के साथ 20 दिन के ब्रेक पर थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें विराट कोहली अपनी बेटी वामिका और पत्नी के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बेटी के जन्म के बाद से विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने मीडिया से वामिका की तस्वीर न खींचने की अपील की है। दोनों का मानना है कि जब तक वामिका खुद सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान समझने लायक नहीं हो जाती तब तक वो उन्हें सोशल मीडिया से दूर रखना चाहती हैं। हालांकि इसके बावजूद फैन्स इस मशहूर हस्ती की बेटी की झलक देखने को बेताब रहते हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: राहुल द्रविड़ के साथ खेलने को बेताब हैं युवा खिलाड़ी, कहा- काफी कुछ सीखने को मिलेगा

इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें एबी डिविलियर्स की पत्नी डैनियल डिविलियर्स विराट कोहली की बेटी वामिका के साथ समय बिताती हुई नजर आ रही हैं। फैन्स वैसे तो विराट कोहली और उनकी बेटी से जुड़ी हर तस्वीर में वामिका की एक झलक देखने को बेताब रहते हैं फिर वो चाहे घूमने की हो या फिर मैच देखने की।

लेकिन 20 मई को शेयर की गई इस पोस्ट पर उनका ध्यान नहीं गया था। एबी डिविलियर्स की पत्नी डैनियल डिविलियर्स की ओर से शेयर की गई इस पोस्ट ने इंटरनेट पर उस वक्त इतना तहलका नहीं मचाया था जितना कि अब वायरल होने पर मचा रही है।

और पढ़ें: IND vs SL: 'ओवरएक्टिंग करते ही चांटा आयेगा', कुलदीप-चहल ने उतारी पंत,धोनी, कोहली की नकल

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की पत्नी ने लिखा कि यह तस्वीर उनकी बेटी येंटे और विराट कोहली की बेटी वामिका के फोटोशूट की है, जो कि एक दूसरे के बगल में लेटे हुए हैं। हालांकि पोस्ट में दोनों के चेहरे नहीं देखे जा सकते हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वामिका के जन्म के 6 महीने पूरे होने पर स्पेशल बर्थडे पिकनिक का आयोजन किया था जिसमें फ्लोरेल केक के साथ कई तस्वीरें शेयर की गई थी। इस पोस्ट में डैनियल डिविलियर्स ने वामिका को अपनी बेटी येंटे का पहला दोस्त बताया है। आपको बता दें कि आईपीएल में कोहली और डिविलियर्स आरसीबी के लिये काफी सालों से एक साथ खेल रहे हैं, जिसके कारण उनकी पत्नीयां भी आपस में काफी अच्छी दोस्त हैं।

Story first published: Thursday, July 15, 2021, 21:52 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+