Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफगानिस्तान मे तालिबान के आने से खुश हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी, कहा- हमें मिला है भरपूर साथ

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान के कब्जा करने के बाद से देश में लगातार अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं कि अफगानिस्तान में खेलों का क्या होगा। जहां तालिबान ने इस्लामिक कानूनों का हवाला देकर महिलाओं के खेलों में किसी भी तरह से भाग लेने पर पाबंदी लगा दी है तो वहीं पर पुरुष क्रिकेट टीम को यूएई में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप का हिस्सा बनने की इजाजत दी है। इस बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच लॉन्स क्लूजनर ने तालिबान की तारीफ की है।

लॉन्स क्लूजनर ने कहा कि वह आईसीसी टी20 विश्वकप में अपने स्पोर्टिंग करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार हैं और अपनी टीम की सफलता की कहानी लिखने की ओर देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा जमा लेने के बाद से टीम की तैयारियां सही से नहीं हो पा रही हैं। हालांकि इसके बावजूद क्लूजनर का मानना है कि तालिबान की ओर से टीम को काफी समर्थन मिल रहा है जो कि देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये समर्थन कर रही है।

और पढ़ें: T20 में बाबर आजम ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

एएफपी से बात करते हुए क्लूजनर ने कहा,'तालिबान क्रिकेट को देश में बढ़ावा और समर्थन देने के लिये काम कर रही है। वो हर तरफ से देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने में खुश नजर आ रहे हैं और टीम को अपना समर्थन दे रहे हैं। यह देश और उसके लोगों के लिये काफी बड़ा बदलाव है जिसे पूरी तरह से सेटल होने में और हर किसी को अपने पैर पर फिर से खड़े होने में वक्त लगेगा।'

गौरतलब है कि लॉन्स क्लूजनर ने बताया कि वह अभी तक तालिबान के आकाओं से नहीं मिले हैंं लेकिन उनकी तरफ से क्रिकेट को पूरा समर्थन मिल रहा है। क्लूजनर का मानना है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दुनिया के बेस्ट स्पिन अटैक है जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी का नाम शामिल है।

और पढ़ें: अंपायर ने दिया नॉट आउट फिर भी छोड़ा मैदान, ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में पूनम राउत ने दिखाई अद्भुत खेल भावना

उन्होंने कहा,'हम यूएई में कम से कम एक महीना का कैम्प लगाना चाह रहे थे लेकिन हमें अभी भी अपने वीजा का इंतजार है, तो ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। हम वहां जल्द से जल्द पहुंचना चाहते हैं। हम लकी हैं कि हमारी टीम के कुछ अहम खिलाड़ी दुनिया भर की कई टी20 लीग में खेल रहे हैं और मुझे लगता है कि हमारे पास दुनिया का बेस्ट स्पिन अटैक है जो कि दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों से सवाल पूछते नजर आयेंगे, खासतौर से तब अगर वहां पर जरा सा भी स्पिन देखने को मिला तो।'

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लॉन्स क्लूसनर ने 1999 में टीम के लिये आईसीसी वनडे विश्वकप में हिस्सा लिया था और फिलहाल डरबन में हैं। वह टी20 विश्वकप के लिये अफगानिस्तान की टीम का यूएई पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Story first published: Friday, October 1, 2021, 21:52 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+