AFG vs WI: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा, बने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देखें आंकड़े
नई दिल्ली। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में कैरिबियाई टीम ने रहीम कॉर्नवॉल की गेंदबाजी और शमर ब्रुक्स की शतकीय पारी की बदौलत तीसरे दिन ही मैच को 9 विकेट से जीत लिया। लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम के सामने अफगानिस्तान हर विभाग में कमजोर साबित हुई।
और पढ़ें: ENG vs NZ: टॉम लैथम ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक, ऐसा करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बने
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पहली पारी में 187 रन बनाये, जिसका पीछा करते हुए विंडीज की टीम ने पहली पारी में 90 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वह 120 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने 31 रन के स्कोर को सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
और पढ़ें: मोहम्मद शमी, बुमराह, उमेश के मुरीद हुए राहुल द्रविड़, जानें तारीफ में क्या बोले
वेस्टइंडीज के लिये इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। आइये एक नजर डालते है इस मैच में बने आंकड़ों पर:

10 विकेट झटक खास क्लब में शामिल हुए रहकीम कॉर्नवॉल, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
रहकीम कॉर्नवॉल ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में 10 विकेट झटकने का कारनामा किया। इसके साथ ही वह एशियाई सरजमीं पर 10 विकेट झटकने वाले दूसरे स्पिनर बन गये। रहीम से पहले देवेंद्र बिशू ने अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट झटकने का कारनामा किया था। इतना ही नहीं रहकीम कॉर्नवॉल और देवेद्र बिशू विंडीज के लिये पिछले 50 साल में विदेशी सरजमीं पर 10 विकेट लेने वाले इकलौते स्पिन गेंदबाज हैं।

शतक लगा खास क्लब में शामिल हुए शामराह ब्रुक्स
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर शामराह ब्रुक्स वेस्टइंडीज के 7वें खिलाड़ी बन गये जिसने भारतीय सरजमीं पर खेले गये अपने पहले मैच में शतक जड़ा। ब्रुक्स से पहले मार्लन सैम्युल्स ने 2002-03 में शतक लगाया और ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने थे।

स्पिनर्स ने बनाया दबदबा, झटके 14 विकेट
विंडीज की टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास में दूसरी स्पिन गेंदबाजो के दबदबे भरा मैच खेला। इस मैच में विंडीज स्पिनर्स के खाते में 14 विकेट आये, जो कि कैरिबियाई टीम के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाला मैच है। इससे पहले 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ विंडीज के स्पिन गेंदबाजों ने 14 विकेट झटकने का कारनामा किया था।

डेब्यू मैच में 5 विकेट झटकने वाले पहले अफगानी गेंदबाज बने आमिर हमजा
अफगानिस्तान के लिये हरफनमौला खिलाड़ी आमिर हमजा ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और पहले ही मैच में इतिहास रच दिया। आमिर हमजा वेस्टइंडीज के लिये अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने जबकि वेस्टइंडीज के लिये 5 विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बने। इससे पहले 3 बार राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिये 5 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है।

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
अफगानिस्तान के लिये भले ही यह मैच निराशा भरा रहा बावजूद इसके अफगानिस्तान की टीम ने पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया। इब्राहिम जादरान और जावेद अहमदी ने अफगानिस्तान के लिये दूसरी पारी में पहले विकेट के लिये 53 रन जोड़कर यह कारनामा किया। रोचक बात यह है कि पहली पारी में इस जोड़ी की ओर से की गई 28 रनों की साझेदारी इससे पहले टॉप पर काबिज थी।

चौथे-पांचवे नंबर पर रहमत-असगर के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के लिये रहमत शाह और असगर अफगान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली पारी में 4-4 रन बनाये और दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब चौथे और पांचवे नंबर के बल्लेबाज ने दोनों पारियों में एक जैसा स्कोर किया है और सिर्फ 8 रन का योगदान दिया। इससे पहले भारत के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
