1st T20, IND vs WI: किंग कोहली ने छोड़ा रोहित शर्मा को पीछे, नाम किया विराट रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में हुए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली की पारी की बदौलत जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली ने इस मैच में 94 रन की नाबाद पारी खेली और अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई आंकड़े अपने नाम कर लिये। इस दौरान विराट कोहली ने उपकप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और इस मामले में टॉप पर काबिज हो गया।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 167 गेंद में ठोंक डाले 585 रन, लगाये 55 चौके और 52 छक्के
विराट कोहली ने अपनी इस पारी में अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, हालांकि वह अब तक इस प्रारूप में शतक नहीं लगा सके हैं। विराट कोहली का पिछला नाबाद स्कोर 90 रन था और इस मैच में उन्होंने नाबाद 94 रन बनाये।
और पढ़ें: सिर्फ 1 रन बना आउट हुए 10 बल्लेबाज, अंजलि चंद ने फिर रचा इतिहास, 7 गेंदों में जीता नेपाल

शतक के मामले में विराट से काफी आगे हैं रोहित शर्मा
अर्धशतकों के मामले में भले ही विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है लेकिन अपने टी20 करियर के 73 मैचों में विराट कोहली एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं जबकि रोहित शर्मा 4 शतक लगा चुके हैं और इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 23वां अर्धशतक पूरा किया जबकि रोहित शर्मा के नाम इस प्रारूप में 22 अर्धशतक हैं। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 17 अर्धशतकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

चौकों में विराट कोहली नंबर तो छक्कों के बादशाह है हिटमैन
टी20 प्रारुप में चौका मारने के मामले में विराट कोहली किंग है तो छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा बादशाह हैं। टी20 प्रारुप में विराट कोहली 241 चौका लगाकर सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं तो रोहित शर्मा 115 छक्कों के साथ इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

शिखर- राहुल भी हैं कतार में, लगा चुके हैं 9 अर्धशतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के अलावा लोकेश राहुल ने भी 62 रन की पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही लोकेश राहुल भी टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में शिखर धवन की बराबरी पर आ गये हैं। यह लोकेश राहुल का इस प्रारूप में नौंवा अर्धशतक है। वह टॉप 20 में शामिल होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। टी-20 फारमेट में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शिखर धवन और लोकेश राहुल के नाम 9-9 अर्धशतक हैं। राहुल इस फारमेट में दो शतक भी लगा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
