2nd T20, IND vs WI: बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी, देखें आंकड़े
नई दिल्ली। हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम में होने वाले दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच के दौरान भारतीय टीम ने विराट कोहली के नाबाद 94 रनों की बदौलत जीत हासिल की थी। टीम इंडिया जीत के इस सिलसिले को केरल में भी जारी रखना चाहेगी। हैदराबाद के मैदान पर भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये थे वह इस मैच में भी कई रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ सकती है।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: क्या तिरुवनंतपुरम में बारिश डालेगी खलल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुए पिछले 7 टी20 मैचों में लगातार जीत हासिल की है, जो कि किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार जीत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। भारत इसे जारी रखते हुए इस अंतर को और बड़ा करना चाहेगी।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: क्या संजू सैमसन को मिलेगी जगह, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI
आइये एक नजर डालते हैं उन आंकड़ों पर जो आज के मैच में रिकॉर्ड में तब्दील हो सकते हैं:

विराट को सिर्फ 25 रन की दरकार, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में रोहित शर्मा से सिर्फ 3 रन पीछे हैं, लेकिन साथ ही वह एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने के मुकाम पर हैं। विराट कोहली इस मैच में 25 रन बनाते ही अपनी घरेलू सरजमीं पर 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर 975 अंतर्राष्ट्रीय टी20 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं वह अपनी घरेलू सरजमीं पर 1000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

सबको पीछे छोड़ आगे निकल जाएंगे युजवेंद्र चहल
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 2 विकेट झटककर वह 35 टी20 मैचों में 52 विकेट के आंकड़े पर पहुंच गये थे। अगर आज के मैच में चहल 1 विकेट भी हासिल कर लेते हैं तो वह भारत की ओर से टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। वह अश्विन को पीछे छोड़ देंगे। चहल टी20 में 50 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल के खास क्लब में एंट्री से सिर्फ 1 छ्क्का दूर हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होने से सिर्फ 1 गगनचुंबी सिक्स दूर हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 399 छक्के लगा चुके हैं। अगर आज के मैच में वो ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। क्रिस गेल (534) और शाहिद अफरीदी (476) इस सूची में उनसे आगे हैं।

1 हजारी क्लब में शामिल होने से 10 रन दूर हैं कायरान पोलार्ड
हैदाराबाद के मैदान पर 37 रनों की पारी खेलने वाले कायरान पोलार्ड इस मैच में एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं। अगर वह आज के मैच में सिर्फ 10 रन बना लेते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। भारत के लिये केएल राहुल ने यह मुकाम पिछले मैच में हासिल किया था।

चेज मास्टर है टीम इंडिया, लेकिन पहले बल्लेबाजी पर भी करना होगा काम
2016 से भारतीय टीम ने टी20 इंटरनैशनल मुकाबलों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने को ही तरजीह दी है। भारतीय टीम ने 28 बार टॉस जीता है और केवल दो बार ही पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 26 में से 19 बार भारतीय टीम ने लक्ष्य को सफलता से हासिल किया है। दो मैच पहली पारी के बाद पूरे नहीं हो पाए। टीम को पांच बार हार का सामना करना पड़ा। चार मैच तो भारतीय टीम 5 रनों से भी कम के अंतर से हारी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
