For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टेस्ट में वापसी करना चाहते हैंं फिंच, जानें क्या है प्लान

नई दिल्ली। पिछले साल समर क्रिकेट के दौरान टेस्ट टीम में खराब प्रदर्शन के कारण अपनी जगह गंवा चुके ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान एरॉन फिंच एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। हाल ही में एशेज सीरीज के दौरान टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद एरॉन फिंच को एक बार फिर से वापसी का दरवाजा खुलता दिखाई दे रहा है। एरॉन फिंच ने भारत के खिलाफ पिछली गर्मियों में तीन टेस्ट मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज खेला था और इस क्रम में वह केवल 97 रन ही बना पाये थे। एरॉन फिंच की इस खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। तब उन्हें लगा था कि वापसी का मौका शायद उनके हाथ से निकल गया।

लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस और कैमरन बैनक्रॉफ्ट सभी विफल रहे, जिससे अब फिंच एक और मौके की तलाश में हैं। फिंच ने कहा कि उनकी योजना आगामी घरेलू शेफील्डशील्ड सत्र में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की है ताकि वह नवंबर से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज से पहले चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकें।

और पढ़ें: IND vs SA: एडेन मार्करम ने बताया भारत के खिलाफ गेम प्लान, कहा- नहीं भूले हैं 2015 की हार

फिंच ने एसईएन रेडियो से बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए टेस्ट टीम में वापसी करना शायद सिर्फ एक अच्छी पारी की बात है। जो युवा खिलाड़ी आए और उन्होंने जो पूरे साल अच्छा किया यह अच्छी बात है। मुझे अभी भी लगता है कि मुझमें अभी भी टेस्ट में खेलने की क्षमता है।'

ऑस्ट्रेलिया को अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के चार मैच होने हैं। फिंच की कोशिश होगी की वह इन चार मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में वापसी की दावेदारी पेश करें।

फिंच ने बुधवार को 'एसईएन' स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए शायद फिर से टेस्ट टीम में वापसी करने का अच्छा मौका है।'

और पढ़ें: गाैतम गंभीर ने धोनी पर साधा निशाना, कहा- अपनी मर्जी से तय नहीं कर सकते सीरीज खेलना

उन्होंने कहा, 'निश्चितरूप से मैं कोशिश करूंगा और कुछ रन जुटाऊंगा। यही मेरी योजना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसा नहीं होगा। मैं इससे भी सहज हूं।'

ब्रिसबेन में 21 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले शुरूआती टेस्ट से पहले फिंच को अपनी टीम विक्टोरिया के लिए चार शेफील्ड मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान फिंच को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में टेस्ट टीम में जगह मिली थी।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 17:01 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+